[ad_1]

सरहाली थाने पहुंची बीडीडीएस टीम के सदस्य।
– फोटो : ANI
ख़बर सुनें
विस्तार
पंजाब के तरनतारन के सरहाली कलां पुलिस स्टेशन में रविवार को बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीडीएस) के सदस्य पहुंचे और जांच की। वहीं पंजाब पुलिस ने थाना सरहाली पर हुए राकेट लांचर अटैक के बाद थाना के एसएचओ प्रकाश सिंह का तबादला कर दिया है
आतंकी हमले के अलर्ट के बीच तरनतारन के सरहाली पुलिस थाने पर शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे आरपीजी (रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड) से हमला किया गया था। यह सात महीने में दूसरा आरपीजी अटैक है। जिस वक्त यह हमला हुआ उस समय एसएचओ समेत आठ से दस पुलिसकर्मी थाने में मौजूद थे। हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है। हालांकि थाने से सटे सांझ केंद्र की इमारत की खिड़कियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए।
घटनास्थल का दौरा करने पहुंचे डीजीपी गौरव यादव ने माना था कि यह आतंकी हमला है। हमले में इस्तेमाल आरपीजी एक सैन्य-ग्रेड हार्डवेयर है, जिसे रॉकेट लांचर से दागा गया था। इसे पाकिस्तान से तस्करी कर लाया गया है। उन्होंने कहा, बीएसएफ और केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से पंजाब पुलिस मामले की जांच करेगी। इस बीच, एनआईए ने भी जांच शुरू कर दी है।
देर शाम जांच एजेंसी के दो अधिकारियों ने सरहाली थाने का दौरा किया। इस दौरान पुलिस ने सात संदिग्धों को उठाया है। तरनतारन एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसजेएफ) के गुरपतवंत सिंह पन्नू ने हमले की जिम्मेदारी ली है।
[ad_2]
Source link