Home Sports पूर्व चयनकर्ता बोले, शिखर धवन की टीम इंडिया में कोई जगह नहीं, अगर स्कोर…

पूर्व चयनकर्ता बोले, शिखर धवन की टीम इंडिया में कोई जगह नहीं, अगर स्कोर…

0
पूर्व चयनकर्ता बोले, शिखर धवन की टीम इंडिया में कोई जगह नहीं, अगर स्कोर…

[ad_1]

हाइलाइट्स

शिखर धवन के ODI WC 2023 में शामिल होने की संभावना पर बहुत अटकलें हैं.
शिखर धवन पिछली 11 वनडे पारियों में सिर्फ एक अर्धशतक लगाने में सफल रहे हैं.
ईशान किशन के दोहरे शतक ने शिखर धवन के लिए खतरे की घंटी बजा दी है.

नई दिल्ली. पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज सबा करीम ने सुझाव दिया है कि टीम प्रबंधन को शिखर धवन के साथ तभी आगे बढ़ना चाहिए, जब उन्हें लगे कि 275-300 का स्कोर काफी है. करीम ने कहा है कि धवन ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं, जो 130-140 की स्ट्राइक रेट से बड़े रन बना सकते हैं. युवा इशान किशन द्वारा बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में शानदार दोहरा शतक जड़ने के बाद वनडे टीम में अनुभवी सलामी बल्लेबाज का स्थान खतरे में पड़ गया है. शिखर धवन ने पिछली 11 वनडे पारियों में सिर्फ एक अर्धशतक बनाया है, जो उनके लिए अच्छा संकेत नहीं है. ऐसे में ईशान किशन और शुभमन गिल जैसे युवा सितारों ने इस साल अपने लगातार प्रदर्शन से कई लोगों को प्रभावित किया है.

करीम को लगता है कि टीम में धवन के लिए कोई जगह नहीं है, अगर भारत को 325-350 का स्कोर बनाना है. उन्होंने कहा कि टीम प्रबंधन को यह तय करना होगा कि वे किस स्कोर को लक्षित करने जा रहे हैं और उसके मुताबिक ही सलामी बल्लेबाज का चयन करें. करीम ने सोनी स्पोर्ट्स पर एक चर्चा में कहा, ”यह टीम प्रबंधन पर निर्भर करेगा कि वे किस तरह की क्रिकेट खेलना चाहते हैं. अगर टीम प्रबंधन अभी भी मानता है कि 275-300 उनका लक्ष्य है, तो आपको शिखर धवन की जरूरत है क्योंकि वह अभी भी उस तरह के खिलाड़ी हैं.”

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए इमोशनल हुए विराट कोहली, बोले- कोई ट्रॉफी, कोई खिताब…

उन्होंने कहा, ”ये अलग बात है कि उन्होंने इस सीरीज में रन नहीं बनाए हैं, लेकिन अगर आप उन्हें दोबारा मौका देते हैं और उनसे कहते हैं कि हमें 275-300 ही स्कोर करना है तो शिखर धवन की जगह वर्ल्ड कप तक रहेगी. लेकिन अगर हमने तय कर लिया है कि हमारा स्कोर 325-350 के पार जाएगा तो धवन के लिए कोई जगह नहीं है.”

सानिया मिर्जा से क्या तलाक ले रहे शोएब मलिक? पाकिस्तानी क्रिकेटर ने दिया जवाब

शिखर धवन की बांग्लादेश के खिलाफ एक भूलने वाली सीरीज थी, क्योंकि उन्होंने तीन मैचों में 7,8 और 3 के कम स्कोर दर्ज किए. करीम ने आगे कहा, ”इसलिए काफी कुछ चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन, कप्तान पर निर्भर करेगा कि आपसे क्या उम्मीदें हैं. अगर आप उम्मीद करते हैं कि शिखर धवन 350 रन के खेल में 130-140 के स्ट्राइक रेट से बड़ी पारी खेलेंगे तो ऐसा नहीं होने वाला है.”

करीम ने आगे कहा कि सीमित ओवरों के क्रिकेट में भारत दो-तीन साल पीछे है और यह सेट-अप में नए खिलाड़ियों को पेश करने का समय है. उन्होंने कहा, ”मुझे लगता है कि आने वाले समय में हमें बहुत कुछ हासिल करना है. मुझे लगता है कि हम सफेद गेंद के क्रिकेट में दो से तीन साल पीछे हैं और वहां पहुंचने के लिए हमें नए खिलाड़ियों की जरूरत होगी. ईशान किशन, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, ऋतुराज गायकवाड़ और पृथ्वी शॉ जैसे खिलाड़ी हमें चाहिए होंगे.”

Tags: India vs Bangladesh, Ishan kishan, ODI World Cup, Saba karim, Shikhar dhawan

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here