Home Breaking News Rajasthan: भारत जोड़ो यात्रा का 8वां दिन रहा ‘आधी आबादी’ के नाम, राहुल संग देखें नारी शक्ति का दम

Rajasthan: भारत जोड़ो यात्रा का 8वां दिन रहा ‘आधी आबादी’ के नाम, राहुल संग देखें नारी शक्ति का दम

0
Rajasthan: भारत जोड़ो यात्रा का 8वां दिन रहा ‘आधी आबादी’ के नाम, राहुल संग देखें नारी शक्ति का दम

[ad_1]

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा सवाई माधोपुर जिले में प्रवेश कर चुकी है। सोमवार को महिला शक्ति का प्रदर्शन करने के लिए सिर्फ महिलाएं राहुल गांधी के साथ चलीं। सुबह के सत्र में तेजाजी महाराज मंदिर से पीपलवाड़ा तक पदयात्रा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेटा डिसूजा समेत हजारों महिलाएं शामिल हुईं। इस दौरान प्रसिद्ध कालबेलिया नृत्यांगना पद्मश्री गुलाबो सपेरा ने मनमोहन प्रस्तुति भी दी।

सुबह के सत्र में चलते हुए राहुल गांधी ने मुख्य रूप से दो समूहों के साथ बातचीत की। पहली बातचीत भारत ज्ञान विज्ञान समिति के प्रतिनिधियों के साथ हुई। इन लोगों ने राहुल गांधी को केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति की खामियां बताई। उनका कहना था कि केंद्र सरकार शिक्षा का केंद्रीयकरण कर रही है, जबकि इसका और विकेंद्रीकरण होना चाहिए।

दूसरी बातचीत कोटा के किन्नर समाज के लोगों के साथ थी। उन लोगों ने बताया कि राजस्थान सरकार ने किन्नर समाज के उत्थान के लिए 10 करोड़ का बजट जारी किया है। बजट का ये पैसा सही तरीके से समाज के लोगों तक पहुंचे, इसकी व्यवस्था की जानी चाहिए। साथ ही किन्नर समाज के उत्थान के लिए सरकार जो योजनाएं चलाती है, उन्हें लोगों तक पहुंचाने के लिए बेहतर ढंग से प्रचार-प्रसार किया जाए।

सुबह 11 बजे कांग्रेस सांसद एवं पार्टी के संचार प्रभारी जयराम रमेश ने महिला जनप्रतिनिधियों और पार्टी के पदाधिकारियों के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के बाद आज राजस्थान में महिला शक्ति का प्रदर्शन करने के लिए सिर्फ महिलाएं राहुल गांधी के साथ चल रही हैं।

राज्य सरकार में महिला बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने बताया, महंगाई की सबसे ज़्यादा मार महिलाओं पर पड़ती है। भारत जोड़ो यात्रा महंगाई के ख़िलाफ आवाज उठाने के लिए है। इसलिए राहुल गांधी के साथ महिलाएं कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि राजस्थान की कांग्रेस की सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए कई काम कर रही है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here