Home Sports Ranji Trophy 2022-23: तमिलनाडु का मुकाबला हैदराबाद से, 277 रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले एन जगदीशन पर होंगी नजरें

Ranji Trophy 2022-23: तमिलनाडु का मुकाबला हैदराबाद से, 277 रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले एन जगदीशन पर होंगी नजरें

0
Ranji Trophy 2022-23: तमिलनाडु का मुकाबला हैदराबाद से, 277 रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले  एन जगदीशन पर होंगी नजरें

[ad_1]

नई दिल्ली. रणजी ट्रॉफी का 2022-23 सीजन 13 दिसंबर, मंगलवार से शुरू होगा. पूरे भारत की 38 टीमों को पांच समूहों में विभाजित किया गया है, जिसमें प्रत्येक समूह की शीर्ष दो टीमें अगले चरण में जाएंगी. हमने कोविड-19 महामारी के कारण पिछले दो सत्रों में रणजी ट्रॉफी का एक छोटा संस्करण देखा, लेकिन इस साल सभी खेल आयोजित किए जाएंगे. रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में हैदराबाद और तमिलनाडु एलीट बी ग्रुप में हैं. इन दोनों के अलावा ग्रुप बी में आंध्र प्रदेश, असम, दिल्ली, महाराष्ट्र, मुंबई और सौराष्ट्र शामिल हैं.

हैदराबाद का आखिरी गेम 23 नवंबर को विजय हजारे टूर्नामेंट में चंडीगढ़ के खिलाफ एक ग्रुप-स्टेज मुकाबला था. उन्होंने उस गेम को 110 रनों के भारी अंतर से जीता था. दूसरी ओर, तमिलनाडु विजय हजारे टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया, लेकिन सौराष्ट्र से हार गया. सौराष्ट्र ने अंत में विजय हजारे टूर्नामेंट जीता था.

  • रणजी ट्रॉफी 2022-23 का मैच हैदराबाद (HYD) बनाम तमिलनाडु (TN) कब शुरू होगा?

    खेल 13 दिसंबर, मंगलवार को आयोजित किया जाएगा.

  • रणजी ट्रॉफी 2022-23 का मैच हैदराबाद (HYD) बनाम तमिलनाडु (TN) कहां खेला जाएगा?

  • यह मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा.

  • हैदराबाद (HYD) बनाम तमिलनाडु (TN) के बीच रणजी ट्रॉफी 2022-23 का मैच किस समय शुरू होगा?

  • IND vs BAN, 1st Test: चटगांव में बहुत बुरा है बांग्लादेश का रिकॉर्ड, भारत को हो सकता है फायदा

    मैच भारतीय समयानुसार सुबह 09:30 बजे से शुरू होगा.

  • कौन से टीवी चैनल हैदराबाद (HYD) बनाम तमिलनाडु (TN) मैच का प्रसारण करेंगे?

  • महाराष्ट्र बनाम दिल्ली मैच का प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.

  • हैदराबाद (HYD) बनाम तमिलनाडु (TN) मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देख सकते हैं?

  • महाराष्ट्र बनाम दिल्ली मैच Disney+ Hotstar ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है.

    हैदराबाद बनाम तमिलनाडु संभावित प्लेइंग XI

    हैदराबाद की संभावित प्लेइंग XI: भावेश सेठ, धीरज गौड, तिलक वर्मा, राहुल बुद्धी, थोलकांती गौड, रवि तेजा, रोहित रायडू, मिकील जायसवाल, एलीगाराम संकेथ, बी पुन्नैया, तनय त्यागराजन.

    तमिलनाडु संभावित प्लेइंग XI: नारायण जगदीसन, प्रदोष रंजन पॉल, साईं सुदर्शन, एनएस चतुर्वेद, अफ्फान खादर, विजय शंकर, रविश्रीनिवासन साई किशोर, बाबा अपराजित, अश्विन क्रिस्ट, लक्ष्मीनारायणन विग्नेश, एस अजित राम.

    ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

    FIRST PUBLISHED : December 12, 2022, 21:52 IST

    [ad_2]

    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here