Home Sports नेशनल जूनियर हॉर्स राइडिंग चैंपियनशिप : हॉकी की नर्सरी में 200 घोड़ों के साथ आयी क्वीन ऑफ राजस्थान, इसके नाम हैं 26 गोल्ड

नेशनल जूनियर हॉर्स राइडिंग चैंपियनशिप : हॉकी की नर्सरी में 200 घोड़ों के साथ आयी क्वीन ऑफ राजस्थान, इसके नाम हैं 26 गोल्ड

0
नेशनल जूनियर हॉर्स राइडिंग चैंपियनशिप : हॉकी की नर्सरी में 200 घोड़ों के साथ आयी क्वीन ऑफ राजस्थान, इसके नाम हैं 26 गोल्ड

[ad_1]

भोपाल. हॉकी की नर्सरी भोपाल में इन दिनों घोड़ों का मेला लगा हुआ है. यहां नेशनल जूनियर हॉर्स राइडिंग चैंपियनशिप चल रही है. इसमें 200 से ज्यादा हॉर्स और राइडर शामिल होने आए हैं. घुड़सवार घोड़ों के साथ अलग-अलग हैरतअंगेज करतब दिखा रहे हैं. इवेंट में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र गुडगांव से पहुंची क्वीन ऑफ राजस्थान और मेलरोस हैं. फिलहाल खिलाड़ियों की नजर गोल्ड पर है.

नेशनल जूनियर फाइटिंग चैंपियनशिप में आयी. मेलरोस नीदरलैंड से खरीदी हुई है तो वहीं क्वीन ऑफ राजस्थान थारो इंडियन ब्रीड की है. दोनों की कीमत 50 लाख से लेकर एक करोड़ रुपये तक है. क्वीन ऑफ राजस्थान ने अब तक 26 गोल्ड मेडल जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. मेलरोस इंडियन टीम (चिल्ड्रन) में सिलेक्ट हो गई है. क्वीन ऑफ राजस्थान और मेलरोस शो जंपिंग और शो इवेंटिंग में हिस्सा ले रही हैं.

गोल्ड मेडल पर है खिलाड़ियों की नजर
नेशनल जूनियर हॉर्स राइडिंग चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश अकादमी के मोहम्मद हमजा भी भाग ले रहे हैं. हमजा की उम्र महज 15 साल है. हमज़ा के घोड़े मारुति की उम्र 5 साल है. हमज़ा और मारुति की जोड़ी इवेंट में अब तक कमाल दिखाती आई है. मारुति ने तीन गोल्ड मेडल अपने नाम किए हैं, वहीं हमज़ा ने 5 मेडल हासिल किए हैं. हमज़ा मानते हैं कि अपने घोड़े के साथ बॉन्डिंग बनाना काफी मुश्किल होता है, बॉन्डिंग मजबूत होती है, तभी आप बेस्ट परफॉर्मेंस दे पाते हैं. हमजा चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतना चाहते हैं और हमज़ा का सपना एशियन चैंपियनशिप में खेलना है.

आपके शहर से (भोपाल)

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

घुड़सवारी आकादमी में जारी है ईवेंट
भोपाल के बिसनखेड़ी में बनी घुड़सवारी अकादमी में यह इवेंट शुरु हो चुका है. इस ईवेंट में कुल 75 मेडल रखे गए हैं. इसमें से 25 गोल्ड मेडल हैं, वहीं 25 सिल्वर और 25 ब्रॉन्ज मेडल रखे गए हैं. यह ईवेंट आगामी 25 दिसंबर तक चलने वाला है. इस दौरान कई मैचों का आयोजन किया जाएगा. प्रदेश का खेल एवं युवा कल्याण विभाग के इस घुड़सवारी अकादमी का संचालन करता है.

Tags: Bhopal news, Bhopal News Updates, Madhya pradesh latest news, Madhya pradesh news, Madhya Pradesh News Updates, MP news Bhopal, Sports news

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here