[ad_1]
Avatar The Way Of Water Review: अद्भुत, अलौकिक, अकल्पनीय, अविश्वसनीय, पढ़िए ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ का रिव्यू
फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ देखना अपने आप में एक निराला अनुभव है। ये फिल्म देखने का असली मजा थ्रीडी में है और अगर आपके शहर में आईमैक्स थिएटर हो तो वहां फिल्म देखने के तो कहने की ही क्या। फिल्म में जब कहानी समंदर तक पहुंचती है तो अथाह पानी वाले समंदर की लहरें आपको एक अलग अनुभव कराती हैं। और, फिल्म के किरदार जब पानी की गहराइयों में संवाद करते हैं तो वह बिल्कुल अलग अनुभव है। फिल्म के जलीय जंतुओं को देखना, समझना और उनसे रिश्ता बनाना बहुत सहज तरीके से होता जाता है।
Avatar The Way Of Water: ‘अवतार’ का क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा से सीधा संबंध, कैमरून का एक्सक्लूसिव खुलासा
फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ बिल्कुल किसी भारतीय फिल्म जैसी है। तीन घंटे से भी ज्यादा लंबी और कहानी पारिवारिक मूल्यों, मानवीय संबंधों और सामाजिक अवधारणाओं की। कहानी उसी पैंडोरा की है जहां पिछली फिल्म में धरती के इंसानों को एक बेशकीमती खनिज की तलाश थी। फिल्म ‘अवतार’ में दिखाया गया था कि पैंडोरा के भीतर जाने के लिए वैज्ञानिक वहां के निवासियों जैसा शरीर तैयार करते हैं और उसमें असली इंसानों की सोच, भावनाएं और प्रतिक्रियाएं कृत्रिम तरीकों से स्थानांतरित कर देते हैं। इसी को अवतार कहते हैं। ये कुछ कुछ वैसा ही है जैसे वीडियो गेम खेलते समय हम अपने अवतार चुनते हैं और फिर वीडियो गेम की दुनिया में जाकर दुश्मनों का सफाया करते हैं। पिछली फिल्म में इन अवतारों को प्रयोगशाला से नियंत्रित किया जाता था।
Avatar The Way of Water First Day: बॉक्स ऑफिस पर अवतार 2 की सुनामी, सिर्फ एडवांस बुकिंग में कमा लिए इतने करोड़
अवतारों की ये कहानी 10 साल आगे आ चुकी है। पिछली फिल्म के आखिर तक आते आते जेक सली का अवतार अपने मूल इंसानी शरीर से अलग हो जाता है और वह पैंडोरा के वासियों यानी कि नावी की दुनिया का हिस्सा बन जाता है। जेक सली का विवाह नेतिरी से हो चुका है और उसके परिवार में चार सदस्यों का इजाफा हो चुका है। उधर, धरती इंसानों के रहने लायक नहीं बची है और तलाश है एक ऐसे ग्रह की जहां इंसानों की बस्तियां बसाई जा सकें। जेक सली और उसकी नावी प्रेमिका नेतिरी के परिवार के लिए खतरा बनकर आता है कर्नल माइल्स जो भले पिछली फिल्म में मर गया हो लेकिन उसकी यादों और उसके डीएनए से उसका भी अवतार बनाया जा चुका है।
Avatar The Way Of Water: ये हैं पैंडोरा की दुनिया के मुख्य किरदार, सिर्फ 10 बिंदुओं में ‘अवतार’ की पूरी कहानी
Avatar The Way Of Water: कैमरून को हिंदू संस्कृति से मिली प्रेरणा, धमाकेदार एडवांस बुकिंग के साथ खुली फिल्म
[ad_2]
Source link