Home Breaking News Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए RBI के पूर्व गर्वनर रघुराम राजन, राहुल से की लंबी चर्चा

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए RBI के पूर्व गर्वनर रघुराम राजन, राहुल से की लंबी चर्चा

0

[ad_1]

राहुल गांधी के साथ रघुराम राजन

राहुल गांधी के साथ रघुराम राजन
– फोटो : Social Media

ख़बर सुनें

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का बुधवार को राजस्थान में 10वां दिन है। बुधवार को भारत जोड़ो यात्रा सवाईमाधोपुर के भाड़ोति से शुरू हुई। राहुल गांधी की यात्रा आज दौसा जिले में प्रवेश करेगी।

भारत जोड़ो यात्रा सवाईमाधोपुर के भाड़ोति से शुरू हुई। यात्रा सुबह 10 बजे बामनवास के बाढ़श्यामपुरा टोंड में पहुंचेगी। टोंड में यात्री लंच करेंगे। उसके बाद 3:30 बजे से यात्रा का दूसरा चरण शुरू होगा। बुधवार शाम 6:30 बजे दौसा जिले में लालसोट के बगड़ी गांव चौक में यात्रा का अंतिम पड़ाव है। यहां पर राहुल गांधी की नुक्कड़ सभा रखी गई है। 

भारत जोड़ो यात्रा में RBI के पूर्व गर्वनर शामिल
भारत जोड़ो यात्रा में बुधवार को आरबीआई के पूर्व गवर्नर एन रघुराम राजन भी शामिल हुए। यात्रा में राहुल गांधी और रघुराम राजन के बीच लंबी बातचीत हुई। यूपीए सरकार में रघुराम राजन को आरबीआई का गर्वनर बनाया गया था। रघुराम राजन आर्थिक मुद्दों पर बेबाक अपनी बात रखने के लिए जाने जाते हैं। भारत जोड़ो यात्रा में रघुराम राजन राहुल से कदम से कदम मिलाते हुए चलते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में सियासी गलियारों में चर्चा तेज है कि क्या आरबीआई के पूर्व गवर्नर कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। दरअसल, रघुराम राजन मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों की कई बार खुलकर आलोचना कर चुके हैं। राजन के अलावा बुधवार को राहुल गांधी के साथ सचिन पायलट, प्रताप सिंह खाचरियावास सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता चल रहे हैं।

दौसा में भारत जोड़ो यात्रा पांच दिन रहेगी। 16 दिसंबर को यात्रा का 100 दिन पूरा हो जाएगा। राहुल गांधी की यात्रा अब सचिन पायलट के प्रभाव वाले इलाकों से गुजर रही है। यात्रा में पायलट समर्थकों की संख्या भी बढ़ने लगी है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि 16 दिसंबर को यात्रा के 100 दिन पूरा होने पर राहुल गांधी जयपुर जाएंगे। वहां राहुल और सभी यात्री सुनिधि चौहान के म्यूजिक इवेंट में शामिल होंगे।

विस्तार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का बुधवार को राजस्थान में 10वां दिन है। बुधवार को भारत जोड़ो यात्रा सवाईमाधोपुर के भाड़ोति से शुरू हुई। राहुल गांधी की यात्रा आज दौसा जिले में प्रवेश करेगी।

भारत जोड़ो यात्रा सवाईमाधोपुर के भाड़ोति से शुरू हुई। यात्रा सुबह 10 बजे बामनवास के बाढ़श्यामपुरा टोंड में पहुंचेगी। टोंड में यात्री लंच करेंगे। उसके बाद 3:30 बजे से यात्रा का दूसरा चरण शुरू होगा। बुधवार शाम 6:30 बजे दौसा जिले में लालसोट के बगड़ी गांव चौक में यात्रा का अंतिम पड़ाव है। यहां पर राहुल गांधी की नुक्कड़ सभा रखी गई है। 

भारत जोड़ो यात्रा में RBI के पूर्व गर्वनर शामिल

भारत जोड़ो यात्रा में बुधवार को आरबीआई के पूर्व गवर्नर एन रघुराम राजन भी शामिल हुए। यात्रा में राहुल गांधी और रघुराम राजन के बीच लंबी बातचीत हुई। यूपीए सरकार में रघुराम राजन को आरबीआई का गर्वनर बनाया गया था। रघुराम राजन आर्थिक मुद्दों पर बेबाक अपनी बात रखने के लिए जाने जाते हैं। भारत जोड़ो यात्रा में रघुराम राजन राहुल से कदम से कदम मिलाते हुए चलते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में सियासी गलियारों में चर्चा तेज है कि क्या आरबीआई के पूर्व गवर्नर कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। दरअसल, रघुराम राजन मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों की कई बार खुलकर आलोचना कर चुके हैं। राजन के अलावा बुधवार को राहुल गांधी के साथ सचिन पायलट, प्रताप सिंह खाचरियावास सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता चल रहे हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here