Home Breaking News Delhi : G-20 की तैयारियों को लेकर दिल्ली के उप राज्यपाल सक्सेना और मुख्यमंत्री केजरीवाल की राजभवन में बैठक आज

Delhi : G-20 की तैयारियों को लेकर दिल्ली के उप राज्यपाल सक्सेना और मुख्यमंत्री केजरीवाल की राजभवन में बैठक आज

0

[ad_1]

उपराज्यपाल वीके सक्सेना और अरविंद केजरीवाल

– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल G-20 सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आज एक बैठक की अध्यक्षता करने वाले हैं।  बैठक एलजी कार्यालय में दिन में 11 बजे होगी।

भारत ने आधिकारिक तौर पर 1 दिसंबर को G-20 की अध्यक्षता ग्रहण की थी और भारतीय अध्यक्षता की थीम ‘वसुधैव कुटुम्बकम – एक पृथ्वी, एक परिवार,एक भविष्य ‘ के रूप में पहले ही सामने आ गई थी। यह दुनिया के सामने आने वाली तत्काल वैश्विक चुनौतियों का सामूहिक रूप से जवाब देने के भारत के आदर्श वाक्य को दर्शाता है।

सम्मेलन के मद्देनजर एलजी कार्यालय की ओर से शहर की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण के लिहाज से कई कार्यक्रमों को अंजाम दिया जा रहा है। इन कार्यक्रमों के तहत ही कई सड़कों को चमकाया जाना है। जल-संसाधनों को भी दुरुस्त किया जाएगा। 

यह बैठक पिछले सप्ताह सभी राज्यपालों, उपराज्यपालों और मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री की बैठक के मद्देनजर हो रही है। पीएम ने उस बैठक में सभी से अंतर्राष्ट्रीय आयोजन को सफल बनाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने का आग्रह किया था।

इससे पहले 9 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की G-20 अध्यक्षता से संबंधित पहलुओं पर चर्चा करने के लिए वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये राज्यों के राज्यपालों और मुख्यमंत्रियों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपालों के साथ बैठक की थी। प्रधानमंत्री ने कहा था कि भारत की G-20 अध्यक्षता पूरे देश की है और यह देश की ताकत दिखाने का एक अनूठा अवसर है। प्रधानमंत्री ने टीमवर्क के महत्व पर जोर दिया और विभिन्न आयोजनों में राज्यों व केद्रशासित प्रदेशों के सहयोग की मांग की।

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here