Home Sports IND vs BAN: कप्तान राहुल ने इस खिलाड़ी को मौका देकर अपने पैरों पर मारी कुल्हाड़ी, सुनहरे मौके को किया बुरी तरह बर्बाद

IND vs BAN: कप्तान राहुल ने इस खिलाड़ी को मौका देकर अपने पैरों पर मारी कुल्हाड़ी, सुनहरे मौके को किया बुरी तरह बर्बाद

0
IND vs BAN: कप्तान राहुल ने इस खिलाड़ी को मौका देकर अपने पैरों पर मारी कुल्हाड़ी, सुनहरे मौके को किया बुरी तरह बर्बाद

[ad_1]

India vs Bangladesh, 1st Test: टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में एक खिलाड़ी को मौका देकर अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली है. चटगांव में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया के कार्यवाहक टेस्ट कप्तान केएल राहुल ने बड़े भरोसे के साथ इस खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में जगह दी थी, लेकिन इस खिलाड़ी ने कप्तान केएल राहुल के फैसले को गलत साबित करते हुए सुनहरे मौके को बुरी तरह बर्बाद कर दिया. 

कप्तान राहुल ने इस खिलाड़ी को मौका देकर अपने पैरों पर मारी कुल्हाड़ी

ये खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए अपने खराब प्रदर्शन की वजह से नासूर बनता जा रहा है. टीम इंडिया हर मैच में इस खिलाड़ी की नाकामी का बोझ ढो रही है. बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अक्षर पटेल को बड़े भरोसे के साथ मौका दिया गया, लेकिन उन्होंने इस सुनहरे मौके को बुरी तरह बर्बाद कर दिया. इस टेस्ट मैच की पहली पारी में नंबर 7 पर बल्लेबाजी करने उतरे ऑलराउंडर अक्षर पटेल सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हो गए. अक्षर पटेल को बांग्लादेशी स्पिनर मेहदी हसन ने LBW आउट कर दिया.

अब इस खिलाड़ी को अगले टेस्ट मैच में नहीं मिलेगा मौका! 

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अक्षर पटेल पर नंबर 7 जैसी अहम बल्लेबाजी पोजीशन पर रन बनाने और टीम इंडिया को बड़े स्कोर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी थी. पहले टेस्ट मैच में अक्षर पटेल को मौका देने के चक्कर में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को प्लेइंग इलेवन से बाहर होना पड़ा है. अक्षर पटेल की बल्लेबाजी में नाकामी से टीम इंडिया को एक बल्लेबाज की कमी महसूस हुई. शार्दुल ठाकुर की टेस्ट मैचों में बल्लेबाजी अक्षर पटेल से काफी बेहतर है. ऐसे में अगले टेस्ट मैच में अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन से बाहर होना पड़ सकता है. अगले टेस्ट मैच में शार्दुल ठाकुर को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जा सकता है. 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here