Home Breaking News IND vs BAN 1st Test Live: भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग11

IND vs BAN 1st Test Live: भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग11

0
IND vs BAN 1st Test Live: भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग11

[ad_1]

08:46 AM, 14-Dec-2022

IND vs BAN 1st Test Live: तीन स्पिन गेंदबाजों के साथ उतरा है भारत

भारतीय टीम इस मैच में तीन स्पिन गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरी है। अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन के अलावा कुलदीप यादव को इस मैच में मौका दिया गया है। वहीं, उमेश यादव और मोहम्मद सिराज पर तेज गेंदबाजी का दारोमदार है।

08:37 AM, 14-Dec-2022

IND vs BAN 1st Test Live: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

बांग्लादेश: जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शंतो, लिटन दास, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), यासिर अली, नुरुल हसन, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, खालिद अहमद, इबादत हुसैन।

भारत: शुभमन गिल, केएल राहुल (कप्तान), चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज।

08:29 AM, 14-Dec-2022

IND vs BAN 1st Test Live: भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग11

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच चटग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में है। दो मैचों की टेस्ट सीरीज जीतकर भारत बांग्लादेश से वनडे सीरीज की हार का बदला लेना चाहेगा। वहीं, बांग्लादेश की टीम टेस्ट में भी भारत को हराकर अपना नाम करना चाहेगी। 

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भी यह सीरीज भारत के लिए बेहद अहम है। फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को यह सीरीज हर हाल में जीतनी होगी, क्योंकि भारत की अगली सीरीज ऑस्ट्रेलिया के साथ है। वहीं, टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भारत फिलहाल चौथे स्थान पर है। फाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका को पीछे छोड़ना होगा।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here