Home Breaking News अक्षय कुमार के बाद प्राइम वीडियो ने विक्की कौशल पर चला दांव, करण जौहर के साथ बनाएंगे ये फिल्म

अक्षय कुमार के बाद प्राइम वीडियो ने विक्की कौशल पर चला दांव, करण जौहर के साथ बनाएंगे ये फिल्म

0
अक्षय कुमार के बाद प्राइम वीडियो ने विक्की कौशल पर चला दांव, करण जौहर के साथ बनाएंगे ये फिल्म

[ad_1]

अमेजन के ओटीटी प्राइम वीडियो ने धर्मा प्रोडक्शंस और लियो मीडिया कलेक्टिव के साथ मिलकर एक नई फिल्म का निर्माण करने का एलान किया है। प्राइम वीडियो इससे पहले अक्षय कुमार की फिल्म ‘रामसेतु’ के निर्माण में भी शुरू से ही जुड़ा रहा। अब ओटीटी ने सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए बनने जा रही इस फिल्म में अभिनेता विक्की कौशल पर दांव लगाया है। फिल्म का निर्देशन आनंद तिवारी करेंगे। फिल्म अगले साल मानसून में रिलीज होगी।

इस नए ऐलान पर करण जौहर कहते हैं, “आनंद तिवारी की आने वाली फिल्म कई मायनों में खास होगी। प्राइम वीडियो के साथ हमारी संबद्धता की ये एक स्वाभाविक प्रगति भी है। ‘शेरशाह’ और ‘गहराइयां’ जैसी सीधे ओटीटी पर रिलीज हुई हमारी फिल्मों के साथ साथ सिनेमाघरों मे रिलीज हुई हमारी कई फिल्मों को भी इस ओटीटी ने दुनिया भर में पहुंचाया है। लाइसेंसिंग के इस रिश्ते को अब हम ओरिजिनल सीरीज, ओरिजिनल फिल्मों और अब थिएटर में रिलीज की जाने वाली फिल्मों तक ले जाना चाहते हैं।”  गौरतलब है कि प्राइम वीडियो और धर्मा प्रोडक्शंस के बीच की साझेदारी करीब पांच साल की हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: Swapnil-Leena: टीवी के ‘कृष्ण’ ने असल जिंदगी में भी रचाई रासलीला, एक से लिया तलाक, दूसरी से इस शर्त पर की शादी

प्राइम वीडियो, भारत के वाइस प्रेसिडेंट गौरव गांधी इस नई फिल्म के ऐलान के मौके पर कहते हैं, “मनोरंजन की पहली पसंद होने के नाते भारत के अपने विविधतापूर्ण ग्राहकों को स्थानीय कहानियों की सर्वश्रेष्ठ भेंट प्रदान करना हमारा उद्देश्य है। हम भारत के फिल्म उद्योग के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और सह-निर्माण में हमारा हाल का प्रवेश इस बात का एक बिल्कुल सही उदाहरण है।” सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए बनने वाली ये दूसरी ऐसी फिल्म है जिसे प्राइम वीडियो और धर्मा प्रोडक्शंस साथ मिलकर बना रहे हैं। इसके पहले दोनों कंपनियां विक्की कौशल की ही एक और फिल्म ‘योद्धा’ के लिए हाथ मिला चुके हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: अब्दु का मजाक उड़ाने पर सलमान खान ने लगाई साजिद की क्लास, भड़के भाईजान बोले- ये सब बंद करना होगा

प्राइम वीडियो और धर्मा प्रोडक्शंस के साथ इस फिल्म में एक और कंपनी लियो मीडिया कलेक्टिव भी जुड़ी है। अमृतपाल सिंह बिंद्रा और आनंद तिवारी की इस कंपनी को इस नए गठजोड़ से काफी आशाएं हैं। इस बारे में आनंद तिवारी और अमृतपाल सिंह बिंद्रा कहते हैं, “यह फिल्म पूरी तरह से एक मनोरंजक फ़िल्म है। हमें यकीन है कि दर्शक ऐसी कहानी देखना पसंद करेंगे जो पहले नहीं दिखायी गई हो। हम एक बार फिर प्राइम वीडियो के साथ मिलकर काम करने को लेकर भी उत्साहित हैं। साथ मिलकर, हमने हाल ही में दो सबसे अलग कहानियां ‘मजा मा’ और ‘बंदिश बैंडिट्स’ पेश की हैं। एक जैसे सिद्धांतों वाली तीन कंपनियों का एक साथ आना इस फिल्म को और भी ख़ास बनाता है।“

यह भी पढ़ें: TRP Week 49: ‘अनुपमा’ का टीआरपी लिस्ट में दबदबा जारी, ‘पंड्या स्टोर’ने इन दो सीरियल्स को दिया झटका



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here