Home Sports पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने PCB पर साधा निशाना, कहा- ‘एक बेहतर प्लेइंग इलेवन भी नहीं चुन पा रहे हैं’

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने PCB पर साधा निशाना, कहा- ‘एक बेहतर प्लेइंग इलेवन भी नहीं चुन पा रहे हैं’

0
पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने PCB पर साधा निशाना, कहा- ‘एक बेहतर प्लेइंग इलेवन भी नहीं चुन पा रहे हैं’

[ad_1]

हाइलाइट्स

पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड से मिली हार
2-0 से इंग्लैंड की टीम टेस्ट सीरीज में आगे
सलमान बट ने पीसीबी पर साधा निशाना

नई दिल्ली: पाकिस्तान की टीम को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है. इंग्लिश टीम के खिलाफ मिली हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट (Salman Butt) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) पर निशाना साधा है. उन्होंने पुराने खिलाड़ियों पर विचार नहीं करने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की कड़ी आलोचना की है.

बट ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, ‘इन्होंने 30 और उससे ऊपर वाले खिलाड़ियों को हतोत्साहित करना शुरू कर दिया है. उन्होंने ऐसा रवैया दिखाया है कि कोई खिलाड़ी खुद ही चला जाएगा. वह अपनी इज्जत बचाएंगे और साइड में हो जाएंगे. मुझे पहले से ही उनकी बातों से ये फील होना शुरु हो गया था. इसलिए मैंने पहले साल के बाद ही यह फैसला कर लिया था. मैनें नौ मैचों में 900 रन बनाए थे.’

डेब्यू से पहले गुजर गई थी मां…पूरी तरह टूट चुका था खिलाड़ी, अब मचा रहा क्रिकेट जगत में तहलका

उन्होंने आगे अपनी और कामरान अकमल की बातचीत का खुलासा करते हुए कहा, ‘मैंने कामरान अकमल को भी बोला था कि आप भी बस करो. उन्हें पता नहीं था. पर फिर भी उनके साथ जो हुआ वह बहुत बुरा था. उनके जैसा खिलाड़ी इस लायक नही था. इनके पास कम्युनिकेशन की कला ही नहीं है. सारा पाकिस्तान का टैलेंट इनके सामने है. वह फिर भी अच्छी प्लेइंग इलेवन नहीं चुन पा रहे हैं.’

बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट पाकिस्तान के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक थे. उनका 2010 में मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद आमिर के साथ मैच फिक्सिंग मामले में शामिल होने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापस आने का रास्ता खत्म हो गया. उसके बाद वह घरेलू क्रिकेट के लिए ही खेलते रहे. अंत में उन्होंने 2020 में संन्यास की घोषणा कर दी. पाकिस्तान की टीम तीसरे टेस्ट की शुरूआत 17 दिसंबर से करेगी.

Tags: Pakistan, Pakistan Cricket Board, Pakistan vs England, Salman butt

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here