Home Breaking News प्रयागराज : क्लाइव रोड अब कहलाएगा अतुल माहेश्वरी मार्ग, महापौर ने किया अनावरण

प्रयागराज : क्लाइव रोड अब कहलाएगा अतुल माहेश्वरी मार्ग, महापौर ने किया अनावरण

0

[ad_1]

सिविल लाइंस में महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने अतुल माहेश्वरी मार्ग का लोकार्पण किया

– फोटो : अमर उजाला।

ख़बर सुनें

प्रयागराज के सिविल लाइंस में क्लाइव रोड का नामकरण अमर उजाला के नवोन्मेषक अतुल माहेश्वरी के नाम पर कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी इस मार्ग के नए नामकरण वाले स्टील फ्रेमिंग रेडियम बोर्ड का अनावरण किया। कार्यक्रम में शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी सहित शहर के तमाम व्यापारी नेता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। महापौर ने विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन के बाद अनावरण किया। 

कार्यक्रम में उपस्थित गणामन्य लोगों ने कहा कि अमर उजाला को नया स्वरूप देने वाले अतुल माहेश्वरी के नाम पर नामकरण होने से आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी। अतुल माहेश्वरी ने समाज को नई दिशा देने का कार्य किया। अमर उजाला की ओर से सिविल लाइन में लगने वाला कॉर्निवाल अपने आप में एक अनोखा आयोजन है। समाचार पत्र लोगों को जगाने का कार्य कर रहा है। अमर उजाला ने शहर में घर-घर में पैठ बना ली है। उन्होंने शहर की जनता से आग्रह किया कि अब इस मार्ग का नाम अपने बातचीत और व्यहार में भी लाएं। इसको अब इसी नए नाम से पुकारा जाए। जब भी लोगों को यहां का लोकेशन दें या लैंडमार्क का उल्लेख करें तो इसी नाम को बताएं।  

विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने भी इस सड़क का नाम अतुल माहेश्वरी मार्ग करने पर प्रसन्नता जताई। कहा कि अतुल माहेश्वरी के द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में दिए गए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके बताए मार्ग पर चलकर अमर उजाला ऊंचाइयों को छू रहा है।

नगर निगम की नामकरण समिति की ओर से क्लाइव रोड का नाम बदलकर अतुल माहेश्वरी मार्ग करने का प्रस्ताव सदन पटल पर रखा गया था जिसे सदन में चर्चा के बाद ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। नगर निगम के अभियंताओं की टीम ने सिविल लाइंस में एक्सिस बैंक तिराहे से कानपुर रोड से लिंक इस मार्ग के नए नामकरण का स्टील फ्रेमिंग बोर्ड बुधवार की शाम को ही नगर निगम ने लगवा दिया था। 

बृहस्पतिवार को एक सादे समारोह में इस मार्ग का लोकार्पण किया गया। महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने दोपहर करीब ढाई बजे अतुल माहेश्वरी मार्ग का लोकार्पण किया। शहर के व्यापारी विजय अरोरा, सुशील खरबंदा, योगेंद्र गोयल, पार्षद मुकुंद तिवारी, भोला तिवारी, अखिलेश तिवारी, मनोज मिश्र, आकाश सोनकर, कुसुमलता गुप्ता, अनिल सिंह उर्फ बबलू फनटाइम, शिक्षाविद्, चिकित्सकों के अलावा, रंगकर्मी और सामाजिक कार्यकर्ता इस लोकार्पण समारोह के साक्षी बने। कार्यक्रम का संचालन जाने माने कवि श्लेष गौतम ने किया।

विस्तार

प्रयागराज के सिविल लाइंस में क्लाइव रोड का नामकरण अमर उजाला के नवोन्मेषक अतुल माहेश्वरी के नाम पर कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी इस मार्ग के नए नामकरण वाले स्टील फ्रेमिंग रेडियम बोर्ड का अनावरण किया। कार्यक्रम में शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी सहित शहर के तमाम व्यापारी नेता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। महापौर ने विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन के बाद अनावरण किया। 

कार्यक्रम में उपस्थित गणामन्य लोगों ने कहा कि अमर उजाला को नया स्वरूप देने वाले अतुल माहेश्वरी के नाम पर नामकरण होने से आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी। अतुल माहेश्वरी ने समाज को नई दिशा देने का कार्य किया। अमर उजाला की ओर से सिविल लाइन में लगने वाला कॉर्निवाल अपने आप में एक अनोखा आयोजन है। समाचार पत्र लोगों को जगाने का कार्य कर रहा है। अमर उजाला ने शहर में घर-घर में पैठ बना ली है। उन्होंने शहर की जनता से आग्रह किया कि अब इस मार्ग का नाम अपने बातचीत और व्यहार में भी लाएं। इसको अब इसी नए नाम से पुकारा जाए। जब भी लोगों को यहां का लोकेशन दें या लैंडमार्क का उल्लेख करें तो इसी नाम को बताएं।  

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here