[ad_1]
हाइलाइट्स
बाबर आजम की PSL में बदली जर्सी
2017 विजेता टीम के बने कप्तान
पीएसएल में बाबर का है दबदबा
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग 2023 (Pakistan Super League 2023) का आगाज अगले साल 9 फरवरी से हो रहा है. पीएसएल के आठवें सीजन से पहले पेशावर जाल्मी (Peshawar Zalmi) की टीम में बड़ा बदलाव हुआ है. फ्रेंचाइजी ने बाबर आजम (Babar Azam) को अपनी टीम में शामिल किया है. यही नहीं वह अब वहाब रियाज (Wahab Riaz) की जगह अगले सीजन में टीम की अगुवाई भी करेंगे.
ESPNcricinfo की खबर के अनुसार पेशावर जाल्मी की टीम ने हैदर अली और शोएब मलिक को कराची किंग्स को सौंपा है. इन दो खिलाड़ियों की जगह फ्रेंचाइजी ने कराची किंग्स से बाबर आजम को अपनी टीम में शामिल किया है. फ्रेंचाइजी के इस ट्रेड से साफ पता चलता है कि वह अपनी कप्तानी की समस्या को सुलझाना चाहती है.
यह भी पढ़ें- Women’s T20 World Cup: ताल ठोकने के लिए पाकिस्तानी महिला टीम तैयार, मारूफ की अगुवाई में टीम का हुआ ऐलान
पीएसएल में बाबर का है दबदबा:
पाकिस्तान सुपर लीग में बाबर आजम का बल्ला अबतक जमकर चला है. वह लीग में सर्वाधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं. बाबर ने पीएसएल में 68 मैच खेलते हुए 66 पारियों में 42.33 की औसत से 2413 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 23 अर्द्धशतकीय पारियां निकली हैं. पीएसएल में बाबर का स्ट्राइक रेट 121.13 का है.
साल 2017 में खिताब पर कब्जा जमा चुकी है पेशावर जाल्मी:
पेशावर जाल्मी की टीम साल 2017 में खिताब पर अपना कब्जा जमा चुकी है. यही नहीं टीम साल 2018, 2019 और 2021 में उम्दा प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक पहुंचने में भी कामयाब रही है.
वहाब रियाज का प्रदर्शन हुआ डाउन:
पेशावर जाल्मी के उम्दा प्रदर्शन में कैप्टन वहाब रियाज का प्रदर्शन शानदार रहा है, लेकिन पिछले कुछ सीजन में उनका प्रभाव पहले जैसा नहीं दिखा है. शायद यही वजह है कि फ्रेंचाइजी अब उनसे आगे के बारे में सोच रही है. इस साल की शुरुआत में उन्हें प्लेटिनम से डायमंड पीएसएल प्लेयर कैटेगरी में डाउनग्रेड किया गया था. वहीं 40 वर्षीय अकमल को टीम ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है.
वहाब रियाज का पीएसएल में प्रदर्शन:
पाकिस्तान सुपर लीग में सर्वाधिक विकेट चटकाने का रिकॉर्ड वहाब रियाज के नाम दर्ज है. अनुभवी तेज गेंदबाज ने पीएसएल में 2016 से 2022 के बीच 77 मैच खेलते हुए 76 पारियों में 21.29 की औसत से 103 विकेट चटकाए हैं. रियाज पीएसएल में 100 यह उससे अधिक विकेट चटकाने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Babar Azam, Pakistan super league, Peshawar zalmi, Wahab Riaz
FIRST PUBLISHED : December 15, 2022, 12:10 IST
[ad_2]
Source link