Home Sports सचिन-अर्जुन से पहले पिता-पुत्र की वो कौन-सी जोड़ी है, जिसके नाम दर्ज है डेब्यू मैच में सेंचुरी?

सचिन-अर्जुन से पहले पिता-पुत्र की वो कौन-सी जोड़ी है, जिसके नाम दर्ज है डेब्यू मैच में सेंचुरी?

0
सचिन-अर्जुन से पहले पिता-पुत्र की वो कौन-सी जोड़ी है, जिसके नाम दर्ज है डेब्यू मैच में सेंचुरी?

[ad_1]

नई दिल्ली. ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर ने राजस्थान के खिलाफ शतक लगाकर अपने रणजी ट्रॉफी डेब्यू को यादगार बना दिया. गोवा के लिए खेलने वाले अर्जुन ने केवल 177 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. अपने इस शतक के साथ ही अर्जुन ने अपने पिता सचिन तेंदुलकर के एक खास रिकॉर्ड की बराबरी भी की. जूनियर तेंदुलकर ने अपने पिता की तरह अपने पहले ही रणजी मैच में शतक ठोका. 34 साल पहले सचिन तेंदुलकर ने 1988 में रणजी ट्रॉफी डेब्यू में शतक जड़ने का कारनामा किया था, लेकिन क्या आप जानते हैं अपने-अपने डेब्यू मैचों में शतक जड़ने का कारनामा करने वाली यह जोड़ी इकलौती नहीं है. सचिन और अर्जुन से पहले भारत में पिता-पुत्र की एक और जोड़ी भी ऐसा ही रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं.

दिवंगत लाला अमरनाथ और उनके तीन में से एक बेटे सुरिंदर अमरनाथ ने अपने टेस्ट पदार्पण में शतक जड़े थे, जिससे वे खेल के इस 145 साल के पारंपरिक अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पिता-पुत्र की पहली जोड़ी बने थे. 17 दिसंबर 1933 में लाला अमरनाथ ने अपने टेस्ट डेब्यू में शतक जड़ा था. लाला अमरनाथ का यह शतक भारत का भी पहला शतक था. उन्होंने 118 रन बनाए, जिसमें 21 चौके शामिल थे. यह अमरनाथ द्वारा अपने 24 मैचों के टेस्ट करियर में बनाया गया एकमात्र शतक था, जिसमें उन्होंने 24.38 की औसत से 878 रन बनाए थे.

अर्जुन तेंदुलकर हुए सुपरहिट, उनसे पहले कई भारतीय क्रिकेटरों के बेटे थाम चुके हैं बैट, कोई रहा सुपरहिट तो कोई फ्लॉप

वहीं, 1976 में लाला अमरनाथ के बेटे सुरिंदर अमरनाथ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट मैच में शतक लगाया था. सुरिंदर अमरनाथ ने 124 रन बनाए थे, जिसमें 16 चौके और 1 छक्का शामिल था. इस पिता-पुत्र की जोड़ी में एक खास बात यह भी थी कि दुर्भाग्य से लाला की तरह सुरिंदर भी अपने टेस्ट करियर में कोई और शतक नहीं बना पाए. उन्होंने भारत के लिए 10 टेस्ट में 30.55 की औसत से पर 550 रन बनाए. डेब्यू टेस्ट में शतक जड़कर अमरनाथ यह उपलब्धि हासिल करने वाली एकमात्र पिता-पुत्र की जोड़ी बन गई थी, लेकिन अब इस जोड़ी में सचिन तेंदुलकर और अर्जुन तेंदुलकर का नाम भी जुड़ गया है.

अर्जुन तेंदुलकर नहीं जानते अपने पिता का सबसे खास रिकॉर्ड, यहीं से दुनिया ने जानी उनकी ताकत

बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर नंबर 7 पर बल्लेबाजी करने आए. मैच के पहले दिन उन्होंने 4 रन बनाए और दूसरे दिन अपना शतक पूरा किया. अर्जुन ने 207 गेंदों में 57.97 के स्ट्राइक रेट से 120 रन की पारी खेली, जिसमें 16 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. वहीं, अर्जुन के पिता सचिन तेंदुलकर ने 15 साल की उम्र में मुंबई के लिए रणजी डेब्यू किया था. वह 129 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 100 रन बनाकर नाबाद रहे और रणजी डेब्यू पर तिहरे आंकड़े तक पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए.

Tags: Arjun tendulkar, Ranji cricket, Ranji Trophy, Sachin tendulkar

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here