[ad_1]

JEE Main 2023
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ख़बर सुनें
विस्तार
JEE Main 2023 Notification Out: शैक्षशिक सत्र 2023-24 के लिए जेईई मेन 2023 की परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहला सत्र जनवरी 2023 में और दूसरा सत्र अप्रैल 2023 में आयोजित किया जाएगा। इस साल भी केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को सौंपी गई है। एनटीन ने अधिसूचना जारी कर बताया कि पहले सत्र की परीक्षा जनवरी में होगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया गुरुवार, 15 दिसंबर, 2022 से शुरू हो गई है।
संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई (मुख्य) में दो पेपर शामिल होते हैं। पेपर 1 (बीई/बीटेक) है। एनआईटी, आईआईआईटी और अन्य केंद्रीय वित्तपोषित तकनीकी संस्थान (सीएफटीआई), वित्तपोषित/ मान्यता प्राप्त संस्थान/ विश्वविद्यालय में अंडर ग्रेजुएट इंजीनियरिंग प्रोग्राम (बीई/बीटेक) में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। वहीं, पेपर 2 बी आर्क और बी प्लानिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। इसके अलावा जेईई मेन, जेईई एडवांस्ड के लिए पात्रता परीक्षा भी है, जो कि आईआईटी में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
[ad_2]
Source link