[ad_1]

काशी तमिल संगमम के समापन समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री
– फोटो : सोशल मीडिया।
ख़बर सुनें
विस्तार
तमिलनाडु की परंपराओं व संस्कृति से वाराणसी के जुड़ाव को प्रदर्शित कर रहे काशी तमिल संगमम के मास पर्यंत यात्रा पर शुक्रवार को विराम लग गया। बीएचयू के एंफीथिएटर मैदान में आयोजित समापन समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि, केंद्रीय शिक्षा मंत्री समेत कई नेता मौजूद हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह थोड़ी देर में भव्य समारोह को संबोधित करेंगे।
इससे पहले वाराणसी एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। दोनों नेताओं के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। केंद्रीय गृहमंत्री करीब ढाई घंटे तक शहर में रहेंगे, फिर लौट जाएंगे।
वाराणसी आने से पहले गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, मैं भारत के सबसे पुराने स्थानों वाराणसी और तमिलनाडु के बीच सांस्कृतिक और पारंपरिक संबंधों को पुनर्जीवित करने के लिए काशी तमिल संगमम कार्यक्रम को संबोधित करने की प्रतीक्षा कर रहा हूं।
पीएम मोदी ने किया था भव्य उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 दिसंबर को बीएचयू एंफीथियेटर मैदान में मास पर्यंत चलने वाले उत्सव काशी तमिल संगमम का भव्य उद्घाटन किया था। पद्मश्री इलैयराजा के गीत और संगीत से तमिल संगमम की शुरुआत हुई थी। इसके बाद हर दिन काशीवासियों ने समृद्ध तमिल सांस्कृतिक विरासत की झलक देखी।
[ad_2]
Source link