Home Sports पाकिस्तान के ट्रिपल सेंचुरियन ने टेस्ट क्रिकेट से किया संन्यास का ऐलान, इंग्लैंड के खिलाफ होगा आखिरी मुकाबला

पाकिस्तान के ट्रिपल सेंचुरियन ने टेस्ट क्रिकेट से किया संन्यास का ऐलान, इंग्लैंड के खिलाफ होगा आखिरी मुकाबला

0
पाकिस्तान के ट्रिपल सेंचुरियन ने टेस्ट क्रिकेट से किया संन्यास का ऐलान, इंग्लैंड के खिलाफ होगा आखिरी मुकाबला

[ad_1]

नई दिल्ली. पाकिस्तान की टीम मौजूदा समय में इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट की सीरीज खेल रही है. इस सीरीज में मेहमान टीम ने 2-0 से बढ़त बना रखी है. आखिरी मुकाबला 17 दिसंबर को खेला जाएगा. इस बीच पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज अजहर अली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. उन्होंने साफ किया कि वह इंग्लैंड के खिलाफ अपने करियर का आखिरी टेस्ट खेलेंगे. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 40 और दूसरी में 27 रन बनाए थे.

अजहर अली ने अपना पहला टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू 2010 में किया था. वह एक समय पर पाकिस्तान टेस्ट टीम का अहम हिस्सा माने जाते थे. लेकिन पिछले कुछ समय से अजहर अपनी खराब फॉर्म से जूझते नजर आए. टेस्ट करियर में उन्होंने 3 दोहरे शतक और एक तिहरा शतक भी जड़ा है. इसके अलावा 19 शतक और 35 अर्धशतक भी उनके 7097 रनों में शामिल हैं. जुलाई में उन्हें श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में 8 साल बाद प्लेइंग इलेवन के बाहर किया गया था. पिछली 9 पारियों की बात करें तो वह केवल एक बार अर्धशतकीय पारी खेलने में कामयाब हुए हैं.

Tags: Azhar Ali, Pakistan cricket, Pakistan vs England, Test cricket

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here