[ad_1]
हाइलाइट्स
भारतीय टीम को पूर्व क्रिकेटरों द्वारा टेनिंग दिए गए स्टार बल्लेबाज मिल रहे हैं
हालिया रणजी टीम में भी कई खिलाड़ी स्टार बनकर उभरे.
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम में बल्लेबाजों को हमेशा से ही बोलबाला रहा है. वर्ल्ड क्रिकेट को भारत ने एक से बढ़कर एक बल्लेबाज दिए हैं. सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग से प्रेरणा लेकर विराट कोहली और विराट कोहली जैसे दिग्गज आए तो अब सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, ईशान किशन और शुभमन गिल की बारी है. एक के बाद एक मैदान पर धमाकेदार बल्लेबाज आते जा रहे हैं. पिछले एक हफ्ते में पिता-पुत्र की जोड़ी के दो चेले ने धमाल पारी खेल वाहवाही लूटी है.
जो महान खिलाड़ी होते हैं वो मैदान पर रहते हुए जितना जलवा बिखेरते है, मैदान से दूर होने के बाद भी उतनी ही शिद्दत से नए स्टार तैयार करते रहते हैं. पिछले दिनों महान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के रणजी डेब्यू पर लगाए शतक की तारीफ हुई तो इसके पीछे नाम अपने वक्त के धुरंधर ऑलराउंडर योगराज सिंह का नाम आया. अब बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव टेस्ट में शुभमन गिल ने शानदार शतक जमाया को बेटे युवराज का नाम लिया जाना बनता है.
पिता- पुत्र की जोड़ी बेमिसाल
किसी को कैसे प्रेरित कर उसे बेहतर क्रिकेटर कैसे बनाना है ये योगराज सिंह से बेहतर भला कौन जानेगा. बेटे युवराज सिंह को एक टॉप का क्रिकेट बनाने के लिए उन्होंने कितनी सख्ती की ये जग चाहिर है. तभी तो बेटे का नाम आज इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुका है. वैसे मैदान से बाहर रहते हुए अर्जुन को ट्रेनिंग देकर तैयार कर योगराज ने कैसे उनका शानदार खेल मैदान पर निकलवाया. ऐसा ही कुछ युवराज ने भी किया है. दुनिया जानती है कि शुभमन गिल ने शुरुआती दौर में और आज भी अपने आदर्श युवी पा से टिप्स लेते हैं. यह उनकी टिप्स का ही नतीजा है कि पहले वनडे और अब टेस्ट में साल भर में ही शुभमन ने शतक जमाया दिया.
पिता-पुत्र के चेले ने खेल डाली शतकी पारी
पहले पिता योगराज सिंह के चेले अर्जुन ने गोवा की तरफ से अपने डेब्यू रणजी ट्रॉफी मैच में राजस्थान के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली. इसके बाद अब बेटे युवराज से चेले शुभमन गिल ने भी भारत से बाहर बांग्लादेश के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जमाया. अर्जुन हो या गिल दोनों ने अपने करियर का यह खास शतक गुरु की टिप्स से हासिल किया जो उनके लिए हमेशा ही यादगार रहेगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Arjun tendulkar, India vs Bangladesh, Shubman gill, Yograj singh, Yuvraj singh
FIRST PUBLISHED : December 16, 2022, 17:34 IST
[ad_2]
Source link