[ad_1]

वाईएसआरसीपी और टीडीपी के कार्यकर्ताओं में भिड़ंत
– फोटो : ANI
ख़बर सुनें
विस्तार
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआरसीपी और पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी के कार्यकर्ताओं के बीच शुक्रवार रात पलनाडु जिले के माचेरला में हिंसक झड़प हो गई। दोनों तरफ से पथराव हुआ। हिंसक झड़प से क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। हिंसक झड़प के दौरान तोड़फोड़ और आगजनी भी की गई। कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। घटना में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है।
जानकारी के मुताबिक, जब झड़पें तेज हो गईं तो पुलिस ने टीडीपी और वाईएसआरसीपी के कार्यकर्ताओं पर हल्का बल प्रयोग किया। जिसके बाद भीड़ तितर-बितर हुई।। मौके पर बड़ी संख्या में सुरक्षाबल पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया।
शहर में धारा 144 लागू
पलनाडु एसपी वाई रविशंकर रेड्डी ने कहा कि माचेरला कस्बे में एक कार्यक्रम में आपराधिक इतिहास वाले कुछ लोगों ने विरोधियों पर पथराव किया। इसमें शामिल लोगों को दबोच लिया गया है। स्थिति नियंत्रण में है। साथ ही शहर में धारा 144 लागू की गई है।
घटना का वीडियो आया सामने
सामने आए वीडियो में भीड़ हाथों में लाठी-डंडे लिए दिख रही है। वाहनों पर खड़े होकर हंगामा किया जा रहा है। बाइक सवार लोग हाथों में डंडे लिए है। हालांकि, ये किस पार्टी के हैं, ये साफ पता नहीं चल रहा है।
#WATCH | Andhra Pradesh: Violent clashes erupt between YSRCP and TDP workers in Palnadu district, police on the spot.
(Warning: Violence & Arson) pic.twitter.com/hzjTaaC1hi
— ANI (@ANI) December 16, 2022
बता दें कि टीडीपी कार्यकर्ता माचेरला में वाईएसआरसीपी सरकार के खिलाफ रैली करने जा रहे थे। पार्टी के प्रभारी जुलाकांति ब्रह्म रेड्डी के नेतृत्व में टीडीपी समर्थक ‘इधेमी खर्मा’ कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे। उसी दौरान यह बवाल शुरू हुआ और दोनों पार्टियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। पुलिस ने पूछताछ के लिए 10 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
[ad_2]
Source link