[ad_1]

दिल्ली एनसीआर में सीएनजी-पीएनजी महंगा
– फोटो : amarujala.com
ख़बर सुनें
विस्तार
दिल्ली में सीएनजी एक बार फिर महंगी हो गई है। राष्ट्रीय राजधानी में सीएनजी का नया भाव 79.56 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। नई दरें 17 दिसंबर 2022 (शनिवार) की सुबह छह बजे से लागू हो गईं हैं। शुक्रवार तक दिल्ली में सीएनजी 78.61 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बिक रही थी, ऐसे में इस इसमें 95 पैसे प्रति किलोग्राम का इजाफा हो गया है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी की कीमत 82.12 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है जबकि गुरुग्राम में यह 87.89 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। आइए जानते हैं सीएनजी और पीएनजी पिछले कुछ महीनों के दौरान इतना महंगा क्यों हुआ? सीएनजी व पीएनजी की दरों पर बनी कमिटी ने सरकार से क्या सिफारिश की है?
[ad_2]
Source link