Home Breaking News Delhi Weather: सीजन की सबसे ठंडी रही आज की सुबह, कल और गिरेगा पारा, छाया रह सकता है धुंध

Delhi Weather: सीजन की सबसे ठंडी रही आज की सुबह, कल और गिरेगा पारा, छाया रह सकता है धुंध

0
Delhi Weather: सीजन की सबसे ठंडी रही आज की सुबह, कल और गिरेगा पारा, छाया रह सकता है धुंध

[ad_1]

सर्द हवाओं ने बढ़ाई सर्दी

सर्द हवाओं ने बढ़ाई सर्दी
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

पश्चिमी व उत्तर-पश्चिमी हवा के असर से शुक्रवार को दिल्ली की सुबह सीजन की सबसे ठंडी रही। इस दौरान दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो गुरुवार के मुकाबले 0.2 डिग्री कम है। हालांकि, अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री दर्ज किया गया था, जो शुक्रवार को बढ़कर 24.5 डिग्री पर पहुंच गया। 

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम दर्ज किया गया। वहीं, मंगेशपुर केंद्र पर दिन का तापमान सबसे कम 20.9 डिग्री दर्ज किया गया।

सफदरजंग केंद्र पर अधिकतम तापमान सबसे अधिक रहा। संभावना जताई जा रही है कि शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है। दिन में आसमान साफ रहेगा, जबकि सुबह के समय धुंध छाए रह सकता है। 

20 दिसंबर के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट हो सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान बढ़ने का अनुमान है। दिल्ली में 12 से आठ किमी प्रतिघंटे की रफ्तार हवा चली। शनिवार को चार से 10 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है।

पूर्वानुमान: सुबह के समय हल्की धुंध रहेगी।
अधिकतम तापमान: 24.5 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 6.2 डिग्री सेल्सियस
17 दिसंबर को सूर्यास्त: शाम 5 बजकर 27 मिनट
18 दिसंबर को सूर्योदय: सुबह 7 बजकर 08 मिनट

विस्तार

पश्चिमी व उत्तर-पश्चिमी हवा के असर से शुक्रवार को दिल्ली की सुबह सीजन की सबसे ठंडी रही। इस दौरान दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो गुरुवार के मुकाबले 0.2 डिग्री कम है। हालांकि, अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री दर्ज किया गया था, जो शुक्रवार को बढ़कर 24.5 डिग्री पर पहुंच गया। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here