Home Breaking News ओपनिंग डे पर ‘अवतार: द वे ऑफ वाटर’ का धमाल, ‘दृश्यम 2’ की कमाई में इतनी गिरावट

ओपनिंग डे पर ‘अवतार: द वे ऑफ वाटर’ का धमाल, ‘दृश्यम 2’ की कमाई में इतनी गिरावट

0
ओपनिंग डे पर ‘अवतार: द वे ऑफ वाटर’ का धमाल, ‘दृश्यम 2’ की कमाई में इतनी गिरावट

[ad_1]

बीते दिन बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड की इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक जेम्स कैमरून की फिल्म ‘अवतार: द वे ऑफ वाटर’ रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने अनुमान के मुताबिक पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। इतना ही नहीं उम्मीद के अनुसार इस फिल्म ने अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 2’ की कमाई में भारी गिरावट ला दी है। बीते दिन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ ‘अवतार 2’ का जलवा रहा। साउथ और हिंदी की फिल्मों के पछाड़कर ‘अवतार 2’ सभी से आगे निकल गई है। हालांकि पिछले हफ्ते काजोल और विशाल जेठवा की ‘सलाम वेंकी’ भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। तो चलिए जानते हैं शुक्रवार को सभी फिल्मों का क्या हाल रहा। 

अवतार: द वे ऑफ वाटर

समुद्र और उनके बीच नावी की बसी नीली दुनिया से रूबरू कराने वाली जेम्स कैमरून की ‘अवतार: द वे ऑफ वाटर’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म के लिए लोगों के बीच बहुत क्रेज देखने को मिल रहा है, जिससे साफ हो गया था कि फिल्म ओपनिंग डे पर ताबड़तोड़ कमाई करने वाली है। अनुमान के मुताबिक इस फिल्म ने लोगों को बिल्कुल भी निराश नहीं किया। ‘अवतार: द वे ऑफ वाटर’ की लोगों का बेहतरीन रिस्पॉन्स देखने को मिला, जिसका नतीजा था कि फिल्म ने पहले दिन 38 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि, इतने अच्छे प्रदर्शन के बाद भी फिल्म इस साल रिलीज हुई साउथ फिल्म ‘केजीएफ 2’ और साल 2019 में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ का ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ने में नाकाम रही है। 

John Abraham: जब संजय दत्त की तलाश में महेश भट्ट को मिले जॉन अब्राहम, फिर इस शर्त पर बने ‘जिस्म’ के अभिनेता

 
दृश्यम 2

सभी का मानना था कि ‘अवतार 2’ के रिलीज होने के बाद पिछले चार हफ्तों से सिनेमाघरों पर राज कर रही अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 2’ की कमाई पर भारी असर पड़ेगा। यह अनुमान सही साबित हुए ‘दृश्यम 2’ की कमाई ‘अवतार 2’ के सामने आते ही लाखों में सिमट गई है। पिछले 28 दिनों से जो फिल्म लगातार करोड़ों में कारोबार कर रही थी, उसी ‘दृश्यम 2’ ने शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से 29वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 70 लाख रुपये का बिजनेस किया है। ऐसे में अब इस फिल्म का 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूना बहुत मुश्किल लग रहा है।  

Shriram lagoo: डॉक्टरी छोड़ फिल्म जगत के नटसम्राट कैसे बने श्रीराम लागू? फैंस को यूं मिली थी काबिलियत की ‘आहट’
सलाम वेंकी

पिछले हफ्ते अजय देवगन की ‘दृश्यम 2’ के सामने काजोल की ‘सलाम वेंकी’ रिलीज हुई थी। जहां सभी लोग सोच रहे थे की बॉक्स ऑफिस पर पति-पत्नी की टक्कर देखने को मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और ‘दृश्यम 2’ के सामने ‘सलाम वेंकी’ ने पहले ही दिन अपने घुटने टेक दिए थे। सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद भी ‘सलाम वेंकी’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही है। ‘सलाम वेंकी’ ने पूरे हफ्ते लाखों में कमाई की थी। फिल्म ने गुरुवार को जहां 25 लाख रुपये का कारोबार किया था, वहीं शुक्रवार की इसकी कमाई घटकर कुछ लाख रुपये रह गई है। यानी काजोल की यह फिल्म भी साल 2022 की फ्लॉप फिल्मों में शामिल हो गई है।  

Riteish Deshmukh: एक्टर बनने से पहले आर्किटेक्ट थे रितेश देशमुख, डेब्यू फिल्म की अभिनेत्री को दे बैठे दिल



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here