[ad_1]
हाइलाइट्स
शुभमन गिल ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरी पारी में शतक जड़ा था
वसीम जाफर ने बताया- विराट के बाद होगा सबसे बड़ा बल्लेबाज
नई दिल्ली: भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubhman Gill) बेहतरीन फॉर्म में हैं. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में बेहतरीन शतक जड़ा. उन्होंने 152 गेंदों में 110 रनों की उम्दा पारी खेली. उन्होंने कुछ दिन पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ भी वनडे मैच में शतक जड़ा था. भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने शुभमन गिल को विराट कोहली (Virat Kohli) से जोड़ते हुए बड़ी बात कही है.
तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद वसीम जाफर ने ईएसपीएन क्रिकइंफो से बातचीत के दौरान शुभमन गिल के बारे में कहा,” यह अच्छा है कि उनका टेस्ट शतक आया. उन्हें पहले मौके नहीं मिले थे. वह एक क्लास प्लेयर हैं. विराट कोहली के बाद वह अगला सबसे बड़ा बल्लेबाज होगा. वह मेरे लिए तीनों फॉर्मेट का खिलाड़ी है”.
हार्दिक पंड्या ने शुरू की प्रैक्टिस, क्या श्रीलंका के खिलाफ करेंगे टी20 टीम की कप्तानी?
बता दें कि रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में चोटिल हो गए थे. वह तीसरा वनडे नहीं खेल सके थे. हालांकि, अब दूसरे टेस्ट में उनकी वापसी की खबर है. अगर ऐसा हुआ तो शुभमन गिल की ओपनिंग स्पॉट खतरे में पड़ सकती है. इसको लेकर वसीम जाफर ने सुझाव दिया कि शुभमन गिल ने अपने राज्य के लिए मध्य क्रम में बल्लेबाजी की है. वह पहले मध्य क्रम में खेल चुके हैं. अगर आपको मध्य क्रम में स्लॉट किया जाता है तो इसमें कोई बुराई नहीं है. क्योंकि आप स्पिन को अच्छी तरह से खेलना जानते हैं.
15 रन पर All Out हुई यह टीम, फैंस को आई RCB की याद, सोशल मीडिया पर कुछ यूं दे रहे रिएक्शन
दूसरी पारी में गिल ने जड़ा था शतक
दूसरी पारी के लिए बल्लेबाजी करते हुए ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल (Kl Rahul) 62 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हो गए वहीं शुभमन गिल ने बेहतरीन शतक जड़ा. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 10 चौके और 3 छक्के जड़े. अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट करियर में यह उनका पहला शतक था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India vs Bangladesh, Shubhman Gill, Virat Kohli, Wasim Jaffer
FIRST PUBLISHED : December 17, 2022, 13:19 IST
[ad_2]
Source link