Home Breaking News सनसनीखेज: दिल्ली में पत्नी ससुराल साथ नहीं गई तो दो साल के बेटे को तीसरी मंजिल से फेंका, खुद ने भी लगाई छलांग

सनसनीखेज: दिल्ली में पत्नी ससुराल साथ नहीं गई तो दो साल के बेटे को तीसरी मंजिल से फेंका, खुद ने भी लगाई छलांग

0

[ad_1]

अस्पताल में भर्ती आरोपी

अस्पताल में भर्ती आरोपी
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

Delhi Suicide Attempt Case: दक्षिण पूर्व जिले के कालकाजी थाना इलाके में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। एक व्यक्ति ने गुस्से में अपने इकलौते दो साल के बेटे को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। उसके बाद आरोपी खुद भी तीसरी मंजिल से नीचे कूद गया। 

दोनों को होली फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें एम्स ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। आरोपी की पत्नी उसके साथ ससुराल नहीं जा रही थी। इस बात से आरोपी गुस्से में था, कालकाजी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दक्षिण पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह घटना शुक्रवार रात तकरीबन 12:00 बजे कालकाजी के सर्वोदय कैंप की है। ओखला में रहने वाले मानसिंह की कुछ साल पहले सर्वोदय कैंप में रहने वाली नगीना के बेटे की बेटी पूजा से शादी हुई थी। 

आरोपी पति शराब पीने का आदी
मानसिंह शराब पीने का आदी है और कोई काम धंधा नहीं करता है। इस कारण उसकी पत्नी पूजा से बनती नहीं थी। पूजा ज्यादातर अपने मायके में रहती थी। शुक्रवार रात आरोपी मानसिंह शराब के नशे में अपनी ससुराल पहुंचा। उसने पूजा को घर जाने के लिए बोला। 
 
 पूजा ने घर जाने से मना कर दिया तो आरोपी अपने बेटे आदित्य (2) को तीसरी मंजिल पर अपने बेटे आदित्य को तीसरी मंजिल पर ले गया और उसे नीचे फेंक दिया। इसके बाद आरोपी खुद भी मंजिल से नीचे कूद गया। बेटे आदित्य व मान सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। 

दोनों एम्स के ट्रामा सेंटर में आईसीयू में भर्ती हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मानसिंह को काफी चोटें लगी हैं और बेटे की हालत बहुत ज्यादा गंभीर बनी हुई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार नगीना पहले अवैध शराब बेचने का काम करती थी। कालकाजी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: दहशत के वो पल: सो रहे थे तीनों कर्मचारी…नहीं सुन सके मौत की दस्तक, साथी ने कुछ ऐसे सुनाई खौफ की कहानी

विस्तार

Delhi Suicide Attempt Case: दक्षिण पूर्व जिले के कालकाजी थाना इलाके में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। एक व्यक्ति ने गुस्से में अपने इकलौते दो साल के बेटे को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। उसके बाद आरोपी खुद भी तीसरी मंजिल से नीचे कूद गया। 

दोनों को होली फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें एम्स ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। आरोपी की पत्नी उसके साथ ससुराल नहीं जा रही थी। इस बात से आरोपी गुस्से में था, कालकाजी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दक्षिण पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह घटना शुक्रवार रात तकरीबन 12:00 बजे कालकाजी के सर्वोदय कैंप की है। ओखला में रहने वाले मानसिंह की कुछ साल पहले सर्वोदय कैंप में रहने वाली नगीना के बेटे की बेटी पूजा से शादी हुई थी। 

आरोपी पति शराब पीने का आदी

मानसिंह शराब पीने का आदी है और कोई काम धंधा नहीं करता है। इस कारण उसकी पत्नी पूजा से बनती नहीं थी। पूजा ज्यादातर अपने मायके में रहती थी। शुक्रवार रात आरोपी मानसिंह शराब के नशे में अपनी ससुराल पहुंचा। उसने पूजा को घर जाने के लिए बोला। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here