Home Breaking News Assam: असम की स्पेशल चाय एक लाख से ज्यादा में हुई नीलाम, सबसे ऊंची कीमत का बनाया नया रिकॉर्ड

Assam: असम की स्पेशल चाय एक लाख से ज्यादा में हुई नीलाम, सबसे ऊंची कीमत का बनाया नया रिकॉर्ड

0

[ad_1]

मनोहारी गोल्ड टी

मनोहारी गोल्ड टी
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

असम के बगानों की चाय दुनियभर में मशहूर हैं। कई किस्मों तो ऐसी हैं जो काफी महंगी हैं। शुक्रवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले की एक दुर्लभ प्रजाति वाली चायपत्ती ने खास रिकॉर्ड बनाया है। इस दुर्लभ प्रजाति का नाम ‘मनोहारी गोल्ड टी’ है जो एक निजी नीलामी में 1.15 लाख रुपये प्रति किलोग्राम में बिकी। 

नीलामी में मिली इतनी रकम
चाय बगान के मालिक राजन लोहिया ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ‘मनोहारी गोल्ड टी’ को निजी पोर्टल टी इंटेक पर नीलामी में इतनी कीमत मिली। लोहिया ने आगे बताया कि गुवाहाटी चाय नीलामी केंद्र (जीटीएसी) में टी बोर्ड इंडिया द्वारा निर्धारित एक लाख रुपये प्रति किलोग्राम की सीमा के कारण, हमें इस साल निजी नीलामी के माध्यम से इस बैच को बेचना पड़ा।

यह अब तक की सबसे ऊंची कीमत 
साथ ही राजन ने दावा किया कि इस तरह की किसी भी नीलामी में चाय के लिए यह अब तक की सबसे ऊंची कीमत है। उन्होंने कहा कि आरके टी सेल्स ने एक किलोग्राम विशेष चाय खरीदी। मनोहारी ब्रांड की चाय पिछले कई सालों से नए रिकॉर्ड स्थापित कर रही है। मनोहारी गोल्ड दिसंबर 2021 में जीटीएसी के माध्यम से 99,999 रुपये प्रति किलोग्राम में बिका थी।

खास तरह की खुशबू के लिए भी मशहूर है मनोहर गोल्ड टी
बता दें कि मनोहर गोल्ड टी एक खास तरह की चायपत्ती होती है, जिसे सुबह चार से छह बजे के बीच सूरज की किरणें जमीन पर पड़ने से पहले तोड़ा जाता है। इस चायपत्ती का रंग हल्का मटमैला पीला होता है। इतना ही नहीं ये चायपत्ती अपनी खास तरह की खुशबू के लिए भी मशहूर है।

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here