[ad_1]
हाइलाइट्स
ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका के बीच गाबा में खेला जा रहा है पहला टेस्ट
डीन एल्गर की अगुआई वाली टीम महज 152 रन पर पवेलियन लौट गई
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत शनिवार से ब्रिस्बेन के गाबा मैदान में हुई. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. कंगारू गेंदबाजों ने टी ब्रेक से पहले ही साउथ अफ्रीका की पूरी टीम को 152 रन पर पवेलियन भेज दिया. मेहमान बैटर महज 48.2 ओवर ही पिच पर टिक पाए. कप्तान पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और स्कॉट बोलेंड की तिकड़ी के सामने साउथ अफ्रीकी बैटर रनों के लिए जूझते नजर आए. तीनों गेंदबाजों ने कुल 7 विकेट अपने नाम किए. ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों ने जिस तरह गाबा की पिच पर आग उगली उसकी एक वजह मेहमान कप्तान डीन एल्गर का बयान भी माना जा रहा है.
दरअसल, मैच शुरू होने से पहले साउथ अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की हरी-भरी पिच से उन्हें रत्ती भर भी परेशानी नहीं है. गाबा की पिच भी काफी हरी है, लेकिन हमें इसकी परवाह नहीं है. उन्होंने कहा, हम जहां से आते हैं, वहां ऐसी पिचें आम हैं. ऑस्ट्रेलिया खेलने के लिए एक मुश्किल जगह हो सकती है, लेकिन यदि चीजें सही रहें, तो उसका परिणाम भी सही आता है. हालांकि, टेस्ट के पहले दिन के शुरुआती 2 सेशन में ही ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों ने एल्गर को मुंहतोड़ जवाब दे दिया. 27 रन के भीतर साउथ अफ्रीका के 4 बैटर पवेलियन लौट गए. कप्तान और ओपनर डीन एल्गर भी सिर्फ 3 रन बनाकर मिशेल स्टार्क का शिकार बन गए. मेहमान टीम के 7 बैटर दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए.
अर्जुन तेंदुलकर क्या ईशान किशन की मार से बच सकेंगे! यहां देखिए कब होने जा रही है रोचक भिड़ंत
गेंदबाजों की जन्नत है गाबा
ब्रिस्बेन शहर का गाबा मैदान हमेशा से तेज गेंदबाजों के लिए जन्नत रहा है. इस पिच में उछाल और तेजी भरपूर रहती है. मैच के पहले दिन साउथ अफ्रीका के कप्तान को भी इस बात का एहसास हो गया. मेहमान टीम में डीन एल्गर और तेम्बा बावुमा ही ऐसे बैटर हैं जिनके पास ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट क्रिकेट खेलने का अनुभव है. एल्गर उस टेस्ट टीम का हिस्सा थे, जिसने 2012 और 2016 में ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीती थी. पहले दिन का खेल खत्म होने पर ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 5 विकेट पर 145 रन बना लिए थे. वह साउथ अफ्रीका से सिर्फ 7 रन पीछे है और उसके 5 विकेट शेष हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Cricket australia, Cricket South Africa, Dean Elgar, Pat cummins
FIRST PUBLISHED : December 17, 2022, 14:15 IST
[ad_2]
Source link