[ad_1]

कार्यकर्ता मनु बंसल
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की प्रधानमंत्री पर टिप्पणी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष और गुस्सा है। प्रधानमंत्री पर टिप्पणी के विरोध में शनिवार को जिला पंचायत सदस्य व भाजपा कार्यकर्ता मनु पाल बंसल ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री का सिर काटने वाले को दो करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की है।
पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने एक समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अशोभनीय टिप्पणी कर दी थी। भाजपा कार्यकर्ता विदेश मंत्री की टिप्पणी का विरोध कर रहे हैं। शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने पाकिस्तान के विदेश मंत्री से अपनी टिप्पणी पर माफी मांगने की मांग की।
धरने में जिला पंचायत सदस्य व भाजपा कार्यकर्ता मनु पाल बंसल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पाकिस्तान के विदेश मंत्री की टिप्पणी का विरोध करते है। उन्होंने कहा कि देश से कोई गलती होने पर पाकिस्तान की ओर से इनाम की घोषणा की जाती है आज देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी की गई है। उन्होंने कहा कि बिलावल भुट्टो सिर धड़ से अलग करने वाले को वह अपनी ओर से दो करोड़ रुपये का इनाम देंगे।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: PM मोदी पर टिप्पणी से फूटा आक्रोश, डूडा ने किया बड़ा खेल, निर्दयी मां को ढूंढ रही पुलिस
[ad_2]
Source link