Home Breaking News IND-W vs AUS-W T20 Live: 12 ओवर के बाद भारत 96/3, 48 गेंदों में 93 रन की जरूरत, हरमनप्रीत-देविका क्रीज पर

IND-W vs AUS-W T20 Live: 12 ओवर के बाद भारत 96/3, 48 गेंदों में 93 रन की जरूरत, हरमनप्रीत-देविका क्रीज पर

0
IND-W vs AUS-W T20 Live: 12 ओवर के बाद भारत 96/3, 48 गेंदों में 93 रन की जरूरत, हरमनप्रीत-देविका क्रीज पर

[ad_1]

स्मृति मंधाना

स्मृति मंधाना
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। आज सीरीज का चौथा मुकाबला मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 188 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम की बल्लेबाजी जारी है। 12 ओवर के बाद भारत ने तीन विकेट गंवाकर 96 रन बना लिए हैं। फिलहाल देविका वैद्य 14 गेंदों में 18 रन और कप्तान हरमनप्रीत कौर 21 गेंदों में 27 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही हैं। भारत को अब 48 गेंदों में 93 रन की जरूरत है।

विकेट चटकाने के बाद ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज

मंधाना-शेफाली और जेमिमा फेल
स्मृति मंधाना ने अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन रन रेट बढ़ाने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठीं। मंधाना को एश्ले गार्डनर ने बेथ मूनी के हाथों कैच कराया। मंधाना ने 10 गेंदों में तीन चौके की मदद से 16 रन की पारी खेली। 

शेफाली वर्मा 16 गेंदों में चार चौके की मदद से 20 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें डार्सी ब्राउन ने एलिस पेरी के हाथों कैच कराया। भारत को तीसरा झटका सातवें ओवर में लगा। एलाना किंग ने जेमिमा रॉड्रिग्स को डार्सी ब्राउन के हाथों कैच कराया। जेमिमा 11 गेंदों में आठ रन बना सकीं।

 
कप्तान हीली हुईं रिटायर्ड हर्ट
ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका चौथे ओवर में 24 के स्कोर पर लगा। दीप्ति शर्मा ने बेथ मूनी को शेफाली वर्मा के हाथों कैच कराया। मूनी आठ गेंदों में दो रन बना सकीं। इसके बाद ताहिला मैक्ग्रा भी कुछ खास नहीं कर सकीं और 10 गेंदों में नौ रन बनाकर राधा यादव की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गईं। कप्तान एलिसा हीली 21 गेंदों में 30 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुईं। अपनी पारी में उन्होंने छह चौके जड़े। छठे ओवर में दीप्ति की गेंद पर पुल करने के चक्कर में हीली चोट लगा बैठीं।

चोटिल एलिसा हीली

एलिस पेरी-गार्डनर ने संभाली पारी
इसके बाद मैदान में फीजियो को बुलाया गया। छठे ओवर के बाद हीली वापस पवेलियन लौट गईं और एश्ले गार्डनर मैदान पर आईं। तीसरे विकेट के लिए एलिस पेरी ने गार्डनर के साथ 94 रन की साझेदारी निभाई। गार्डनर 27 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 42 रन बनाकर आउट हुईं। 

पेरी ने खेली तूफानी पारी
एलिस पेरी 42 गेंदों में 72 रन की नाबाद तूफानी पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने सात चौके और चार छक्के लगाए। वहीं, ग्रेस हैरिस 12 गेंदों में 27 रन बनाकर नाबाद रहीं। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने दो विकेट झटके, जबकि राधा यादव को एक विकेट मिला।

ग्रेस हैरिस और एलिस पेरी
भारतीय टीम के लिए यह मैच करो या मरो वाला है। ऑस्ट्रेलियाई टीम फिलहाल सीरीज में 2-1 की बढ़त बना चुकी है। यह मैच हारने पर टीम इंडिया सीरीज भी गंवा देगी। पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने नौ विकेट से जीता था। वहीं, दूसरे मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को सुपरओवर में हराया। तीसरा मैच ऑस्ट्रेलिया ने 21 रन से अपने नाम किया था।

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। आज सीरीज का चौथा मुकाबला मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 188 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम की बल्लेबाजी जारी है। 12 ओवर के बाद भारत ने तीन विकेट गंवाकर 96 रन बना लिए हैं। फिलहाल देविका वैद्य 14 गेंदों में 18 रन और कप्तान हरमनप्रीत कौर 21 गेंदों में 27 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही हैं। भारत को अब 48 गेंदों में 93 रन की जरूरत है।

विकेट चटकाने के बाद ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज

मंधाना-शेफाली और जेमिमा फेल

स्मृति मंधाना ने अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन रन रेट बढ़ाने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठीं। मंधाना को एश्ले गार्डनर ने बेथ मूनी के हाथों कैच कराया। मंधाना ने 10 गेंदों में तीन चौके की मदद से 16 रन की पारी खेली। 

शेफाली वर्मा 16 गेंदों में चार चौके की मदद से 20 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें डार्सी ब्राउन ने एलिस पेरी के हाथों कैच कराया। भारत को तीसरा झटका सातवें ओवर में लगा। एलाना किंग ने जेमिमा रॉड्रिग्स को डार्सी ब्राउन के हाथों कैच कराया। जेमिमा 11 गेंदों में आठ रन बना सकीं।

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here