[ad_1]

बम विस्फोट
– फोटो : सांकेतिक तस्वीर
ख़बर सुनें
विस्तार
राजधानी बगदाद से करीब 238 किलोमीटर दूर तेल समृद्ध किरकुक शहर में संघीय पुलिस कर्मियों के काफिले पर बम से हमला किया गया। इसमें कम से आठ संघीय पुलिसकर्मियों के मौत की खबर है। रक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि विस्फोट सफरा गांव के पास हुआ है, जो किरकुक से करीब तीस किलोमीटर दूर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। सूत्र ने बताया कि दो अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
इलाके में आईएसआईएस के आतंकी सक्रिय हैं। हालांकि किसी ने भी अब तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। दिसंबर 2017 में आईएसआईएस ने इस इलाके पर जीत की घोषणा की थी। समूह ने कभी देश के इस सबसे बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया था
[ad_2]
Source link