Home Breaking News Messi vs Mbappe: गोल ही नहीं कमाने में भी शीर्ष पर लियोनल मेसी, किलियन एम्बाप्पे से तीन गुना ज्यादा है कमाई

Messi vs Mbappe: गोल ही नहीं कमाने में भी शीर्ष पर लियोनल मेसी, किलियन एम्बाप्पे से तीन गुना ज्यादा है कमाई

0
Messi vs Mbappe: गोल ही नहीं कमाने में भी शीर्ष पर लियोनल मेसी, किलियन एम्बाप्पे से तीन गुना ज्यादा है कमाई

[ad_1]

लियोनल मेसी और किलियन एम्बाप्पे

लियोनल मेसी और किलियन एम्बाप्पे
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

कतर में फुटबॉल विश्व कप के फाइनल में अर्जेंटीना का मुकाबला फ्रांस से होना है। यह मुकाबला 18 दिसंबर (रविवार) को लुसैल स्टेडियम में खेला जाएगा। फ्रांस की नजर लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने पर है। उसने 2018 में क्रोएशिया को हराकर खिताब अपने नाम किया था। वहीं, अर्जेंटीना 36 साल बाद फाइनल जीतना चाहेगा। वह 2014 में जर्मनी से आखिरी मुकाबले में हार गया था। इस मैच में दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में से एक लियोनल मेसी और युवा स्टार किलियन एम्बाप्पे पर सबकी नजरें होंगी।
एम्बाप्पे और मेसी क्लब स्तर एक ही टीम पेरिस सेंट जर्मेन में खेलते हैं। वह 2018 में चैंपियन बनने वाली फ्रांस की टीम के सदस्य थे। एम्बाप्पे लगातार दूसरी बार फाइनल जीतकर लियोनल मेसी का सपना तोड़ना चाहेंगे। मेसी का यह आखिरी विश्व कप मैच होगा। वह पिछले साल कोपा अमेरिका जीते थे। उनके झोली में दुनिया के सारे खिताब हैं, बस विश्व कप की कमी है। मेसी अपने आखिरी विश्व कप में इस कमी को पूरा करना चाहेंगे।
अर्जेंटीना के लिए मेसी के सबसे ज्यादा गोल
वह अर्जेंटीना के लिए विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा 11 गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने इसी टूर्नामेंट में अपने देश के पूर्व फुटबॉलर गैब्रियल बतिस्तुता के 10 गोलों का रिकॉर्ड तोड़ा था। इसके अलावा वह विश्व कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में भी संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में 25वां मैच खेलकर जर्मनी के लोथर मथाएस के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। वह फाइनल में उतरते ही मथाएस से आगे निकल जाएंगे।
इस विश्व कप में मेसी के एम्बाप्पे से ज्यादा असिस्ट
मेसी इस विश्व कप में सबसे ज्यादा पांच गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। उनके साथ लिस्ट में फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे भी हैं। एम्बाप्पे के भी पांच गोल हैं। हालांकि, मेसी असिस्ट (तीन) के मामले में एम्बाप्पे (दो) से आगे हैं। मेसी सिर्फ प्रदर्शन में ही नहीं बल्कि कमाई के मामले में भी एम्बाप्पे से आगे हैं। प्रतिष्ठित पत्रिका फोर्ब्स के मुताबिक, वह दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एथलीट हैं। मेसी 130 मिलियन डॉलर (करीब 1075 करोड़ रुपये) के साथ शीर्ष पर हैं।
एम्बाप्पे से तीन गुना ज्यादा कमाते हैं मेसी
मेसी के बाद कमाने के मामले में फुटबॉल खिलाड़ियों में दूसरे पायदान पर उनके चिर-प्रतिद्वंद्वी क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं। रोनाल्डो की कमाई 115 मिलियन डॉलर (करीब 951 करोड़ रुपये) है। उनके बाद तीसरे स्थान पर ब्राजील के नेमार (95 मिलियन डॉलर, करीब 786 करोड़ रुपये), चौथे पर मिस्र के मोहम्मद सालाह (45 मिलियन डॉलर, करीब 372 करोड़ रुपये) और पांचवें स्थान पर फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे (43 मिलियन डॉलर, करीब 355 करोड़ रुपये) हैं। एम्बाप्पे के मुकाबले मेसी की कमाई तीन गुना ज्यादा है।

विस्तार

कतर में फुटबॉल विश्व कप के फाइनल में अर्जेंटीना का मुकाबला फ्रांस से होना है। यह मुकाबला 18 दिसंबर (रविवार) को लुसैल स्टेडियम में खेला जाएगा। फ्रांस की नजर लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने पर है। उसने 2018 में क्रोएशिया को हराकर खिताब अपने नाम किया था। वहीं, अर्जेंटीना 36 साल बाद फाइनल जीतना चाहेगा। वह 2014 में जर्मनी से आखिरी मुकाबले में हार गया था। इस मैच में दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में से एक लियोनल मेसी और युवा स्टार किलियन एम्बाप्पे पर सबकी नजरें होंगी।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here