[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Social Media
ख़बर सुनें
विस्तार
राजस्थान के सिरोही से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस पकड़कर थाने लाई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह लड़का नहीं, असल में लड़की है। इसलिए वह दुष्कर्म कर ही नहीं सकती। पुलिस ने आरोपी की बातों पर यकीन नहीं किया लेकिन बार-बार आरोपी के कहने पर मेडिकल करवाया गया। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पुलिस का भी दिमाग चकरा गया।
नाबालिग लड़की का आरोप-दो दिन तक किया दुष्कर्म
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार महिला पुलिस थाने में 28 नवंबर को एक नाबालिग लड़की ने अपहरण कर दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया था। उसने बताया कि मेड़ा निवासी शंकर (25 साल) ने उसका अपहरण कर लिया और दो दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की लेकिन मेड़ा गांव में शंकर नाम का कोई युवक नहीं मिला। इस पर पुलिस ने फिर पीड़िता से आरोपी का हुलिया पूछा। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को 5 दिसंबर को पकड़ लिया और थाने लेकर आई।
[ad_2]
Source link