[ad_1]
इन दिनों शाहरुख खान अपनी आगामी फिल्म ‘पठान’ को लेकर कुछ ज्यादा ही चर्चा में हैं। फिल्म के गाने ‘बेशरम रंग’ को लेकर भी सोशल मीडिया पर जंग सी छिड़ी हुई है। ‘पठान’ में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के अलावा जॉन अब्राहम की भूमिका काफी दमदार मानी जा रही है। ‘पठान’ के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की माने तों ‘पठान’ को लार्जर दैन लाइफ बनाने के लिए एक खतरनाक विलेन की जरुरत थी, इसलिए फिल्म में जॉन अब्राहम को लिया गया यानी कि जॉन अब्राहम के बिना शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ की कल्पना नहीं की जा सकती। लेकिन, फिल्म जगत में भी कम ही लोगों को पता है कि एक ऐसा भी समय था जब शाहरुख खान से मिलने के लिए जॉन अब्राहम लालायित रहते थे और शाहरुख खान के पास उनसे मिलने तक का समय नहीं होता था।
यह भी पढ़ें: कुर्सी की पेटी बांध लीजिए, क्रिसमस पर इन 17 फिल्मों में होने जा रही है जबरदस्त टक्कर
यह भी पढ़ें: पीयूष मिश्रा ने बॉलीवुड के निर्देशकों को लताड़ा, बोले- साउथ के निर्देशक ज्यादा बुद्धिमान
यह भी पढ़ें: पठान फिल्म के पोस्टर पर दीपिका की जगह मुख्यमंत्री योगी की तस्वीर लगाकर किया वायरल, केस दर्ज
[ad_2]
Source link