[ad_1]

सड़क हादसे में मृत सुशील और विवेक। फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला।
ख़बर सुनें
विस्तार
जनपद में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। कीडगंज में बालू ठेकेदार मो. आरिफ(35) को ट्रक ने कुचल दिया। वहीं हंडिया के बरौत में बेकाबू कार बाइकसवार चचेरे भाइयों के लिए काल बन गई। ट्रक चालक पकड़ लिया गया है जबकि कारचालक का पता लगाया जा रहा है।
आरिफ करेली के चेतना गर्ल्स इंटर कॉलेज के पास स्थित अकामा कॉलोनी में रहता था। वह शनिवार देर रात जीटी जवाहर चौराहे के पास साइट पर गया था। वहां से रात एक बजे के करीब वह बाइक से लौटने लगा। बांगड़ चौराहे पर तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
सूचना पर पुलिस पहुंची और ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। उसे ट्रक समेत थाने लाया गया। उधर जानकारी पर ठेकेदार की पत्नी नगमा भी आ गई। कीडगंज इंस्पेक्टर राममूर्ति यादव ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही ट्रक भी सीज कर दिया गया है।
[ad_2]
Source link