Home Sports AUS vs SA: डेविड वॉर्नर के बल्‍ले से फ‍िर नहीं निकले रन, पोंटिंग ने कहा…कहीं मैदान से बाहर तो…

AUS vs SA: डेविड वॉर्नर के बल्‍ले से फ‍िर नहीं निकले रन, पोंटिंग ने कहा…कहीं मैदान से बाहर तो…

0
AUS vs SA:  डेविड वॉर्नर के बल्‍ले से फ‍िर नहीं निकले रन, पोंटिंग ने कहा…कहीं मैदान से बाहर तो…

[ad_1]

हाइलाइट्स

ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को पहले टेस्‍ट मैच में 6 विकेट से हराया
मैच की दोनों पारियों में रनों के लिए जूझते दिखे डेविड वॉर्नर

नई दिल्‍ली. ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर 3 टेस्‍ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 2 दिन में ही हरा दिया. कंगारू टीम को जीत के लिए दूसरी पारी में 33 रन की जरूरत थी, जिसे उसने 4 विकेट खोकर बना लिया. हाल ही में वेस्‍टइंडीज को टेस्‍ट सीरीज में 2-0 से हराने के बाद ऑस्ट्रेलिया की यह एक और कामयाबी है. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के दिग्‍गज खिलाड़ी डेविड वॉर्नर का बल्‍ला पिछली सीरीज की तरह इस मैच में भी खामोश रहा.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस टेस्‍ट मैच की पहली पारी में वॉर्नर बगैर खाता खोले आउट हो गए थे. उन्‍हें पारी की पहली ही गेंद पर तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने चलता कर दिया था. मैच की दूसरी पारी में भी वॉर्नर का बल्‍ला खामोश रहा और वह महज 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इस बार भी रबाडा ने उन्‍हें अपना शिकार बनाया. ऑस्ट्रेलियाई बल्‍लेबाज ने इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्टों मैचों की चार पारियों में महज 5, 48, 21 और 28 रन बनाए थे. वॉर्नर की बैटिंग फॉर्म को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने उन्‍हें सलाह दी है कि वह वास्तविक बनें और अपने टेस्ट करियर के संबंध में भविष्य की ओर देखें. बता दें कि वॉर्नर खुद पर लगे आजीवन नेतृत्व प्रतिबंध को हटाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें : पैट कमिंस का ‘पंच’… 34 रन का लक्ष्य.. 2 दिन में गिरे 34 विकेट.. टेस्ट क्रिकेट के लिए कितना सही?

गेंदबाज ने जहां किया डेब्यू… वहीं पूरी की विकेटों की ‘ट्रिपल सेंचुरी’… बेहद खास क्लब में हुई एंट्री

‘कहीं कंधे थपथपा कर बाहर जाने को न कह दिया जाए’

रिकी पोंटिंग ने ब्रिस्बेन टेस्ट के दौरान चैनल सेवन से कहा, वॉर्नर को उसी तरह बैटिंग करनी चाहिए जैसा वह चाहते हैं. मैं यह देखना नहीं चाहूंगा कि उन्हें भारत और इंग्‍लैंड का टूर मिले और फिर उन्हें कंधे थपथपा कर बाहर जाने को कहा जाए. पूर्व कप्‍तान ने कहा, उनके करियर को इस तरह खत्‍म होते देखना निराशाजनक होगा. इंतजार करिये और देखिये. मैं उम्मीद करता हूं कि वह आगे कुछ रन हासिल कर लेंगे. ऑस्ट्रेलियाई टीम को अगले साल भारत और इंग्लैंड के दौरे पर जाना है. वॉर्नर का भारत में बल्‍लेबाजी औसत 24.25 और इंग्‍लैंड में 26.04 है.

जस्टिन लेंगर ने किया वॉर्नर का बचाव

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लेंगर इस मामले में रिकी पोंटिंग के विचारों से अलग राय रखते हैं. उनका मानना है कि डेविड वॉर्नर को टेस्ट क्रिक्रेट से खारिज करना जल्दबाजी होगी. चैनल सेवन से लेंगर ने कहा, पिछली गर्मियों में वॉर्नर ने अच्छी शुरूआत की है और अब उस शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने का समय है. फिलहाल हर कोई उनके पहली गेंद पर आउट होने की चर्चा करेगा. पूर्व कोच ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम जानती है कि वॉर्नर उसके लिए कितने महत्वपूर्ण हैं, खासतौर पर साउथ अफ्रीका की तेज गेंदबाजी को देखते हुए.

Tags: Australia, David warner, Ricky ponting, South africa

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here