[ad_1]
नई दिल्ली. लियोनेल मेसी (Lionel Messi) के लिए 18 दिसंबर रविवार का दिन बेहद खास है. 35 साल के फुटबॉलर लियाेनेल मेसी अपना 5वां फीफा वर्ल्ड कप खेल रहे हैं, लेकिन अब तक खिताब नहीं जीत सके हैं. कतर में आज होने वाले फाइनल में अर्जेंटीना की भिड़ंत (Argentina vs France) फ्रांस से होगी. मेसी ने कतर पहुंचते ही कहा दिया था कि वे वर्ल्ड कप के बाद संन्यास ले लेंगे. ऐसे में उनके फैंस यही उम्मीद लगाए बैठे हैं कि वे खिताब जीतकर विदाई लेंगे. फुटबॉल वर्ल्ड कप के मौजूदा सीजन में वे सबसे अधिक 5 गोल भी कर चुके हैं. ऐसे में वे बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं. हालांकि डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस से उसे कड़ी टक्कर मिलेगी. उनकी पूर्व क्रिकेटर और भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) से कई बातों को लेकर तुलना की जाती है. सचिन भी मेसी को अपनी ही तरह मानते हैं. ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं कि आखिर खेल के 2 अलग-अलग दिग्गजों के बीच क्या 5 बड़ी समानताएं हैं…
1.सचिन तेंदुलकर ने करियर में 6 वर्ल्ड कप खेले. 1992 से लेकर 2011 तक. उन्होंने इस दौरान एकमात्र टाइटल 2011 में जीता. यानी अपने अंतिम वर्ल्ड कप में. दूसरी ओर लियोनेल मेसी का यह 5वां वर्ल्ड कप है और वे इसके बाद संन्यास ले लेंगे. ऐसे में वे भी सचिन की तरह अपने अंतिम टूर्नामेंट में चैंपियन बन सकते हैं.
2.सचिन की तुलना हमेशा वेस्टइंडीज के दिग्गज बैटर ब्रायन लारा से की जाती रही. लारा ने कई बड़े रिकॉर्ड बनाए. जैसे वे टेस्ट क्रिकेट में 400 रन बनाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं, लेकिन वे वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत सके. दूसरी ओर मेसी की तुलना पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो से हाेती है. अब रोनाल्डो भी वर्ल्ड कप नहीं जीत सकेंगे. उम्र को देखते हुए उनका करियर भी खत्म होने जा रहा है. वहीं मेसी आज वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर खुद को दिग्गज खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल करना चाहेंगे.
3.सचिन ने 2011 वनडे वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक लगाकर टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण रोल निभाया. वहीं मेसी की बात करें, तो उन्होंने क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड्स के खिलाफ फुलटाइम में एक गोल किया. वहीं पेनल्टी शूटआउट में भी एक गोल दागा. सेमीफाइनल में भी उन्होंने क्रोएशिया के खिलाफ एक गोल किया और एक असिस्ट किया.
4.सचिन तेंदुलकर 2011 में वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीतने से पहले एक फाइनल हार चुके थे. 2003 में हुए खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को पटकनी दी थी. वहीं लियोनेल मेसी भी दूसरा फाइनल खेल रहे हैं. 2014 में मेसी की अगुआई वाली टीम को जर्मनी से एक्स्ट्रा टाइम में हार मिली थी.
FIFA World Cup 2022: गोल करने के बाद आसमां में किसे निहारते हैं लियोनेल मेसी? दादा, दादी या…
5.टीम इंडिया को वनडे वर्ल्ड कप जीतने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा था. 1983 के बाद 2011 में ऐसा हो सका था और सचिन उस टीम का हिस्सा थे. यानी 28 साल बाद टीम दोबारा चैंपियन बनी. वहीं अर्जेंटीना की टीम भी लंबे समय से फुटबॉल वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत सकी है. उसने अंतिम खिताब 1986 में जीता था. यानी 36 साल पहले. अब मेसी इस लंबे अंतराल को खत्म कर सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Argentina, Fifa world cup, Fifa World Cup 2022, France, Lionel Messi, Sachin tendulkar
FIRST PUBLISHED : December 18, 2022, 18:03 IST
[ad_2]
Source link