[ad_1]
KL Rahul On IND vs BAN 1st Test Match: भारतीय कप्तान केएल राहुल ने बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच में 188 रन से बड़ी जीत दर्ज करने के बाद अपने खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि टीम ने इस जीत के लिए कड़ी मेहनत की थी. इस दौरान उन्होंने एक बड़ा खुलासा भी किया. केएल राहुल ने बताया की उन्हें इस मैच के दौरान एक बात का डर काफी सता रहा है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएगें.
टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे
भारत को दो मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल करने के लिए पांचवें दिन केवल चार विकेट लेने की जरूरत थी. भारतीय टीम ने सुबह के सेशन के पहले घंटे में बाकी बचे विकेट हासिल करके जीत दर्ज की. राहुल ने मैच के बाद कहा, ‘यह बेहद कड़ा मैच था और हमें जीत के लिए वास्तव में कड़ी मेहनत करनी पड़ी. मुझे खुशी है कि हमने ऐसा किया. पिच सपाट थी लेकिन हम इससे चिंतित नहीं थे. ऐसा लग रहा था कि इस पिच पर बल्लेबाजी करना आसान है लेकिन पहले तीन दिन रन बनाना आसान नहीं था. जिस तरह से बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाजों ने बल्लेबाजी की, उसको देखकर हमने कड़ी मेहनत की.’
केएल राहुल को सता रहा था इस बात का हर
केएल राहुल ने बताया कि काफी लंबे समय के बाद टेस्ट क्रिकेट खेलने से वह चिंता में थे. उन्होंने कहा, ‘हमने काफी समय से टेस्ट मैच नहीं खेला है और इसलिए हमें चिंता थी कि हम लंबे समय तक कैसे टिक पाएंगे. हमारे पास जो गेंदबाज हैं उन्होंने पिच पर गेंद को हरकत करवाई, विशेषकर हमारे तेज गेंदबाज. बांग्लादेश ने हमें जीत के लिए बहुत मेहनत करवाई और अब हम कुछ दिन आराम करेंगे.’
इन खिलाड़ियों की जमकर की तारीफ
केएल राहुल ने आगे कहा, ‘हम पिछले कुछ समय से यहां हैं. वनडे सीरीज में हम वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाए जैसा चाहते थे. हम जानते थे कि जीत दर्ज करना आसान नहीं है.’ भारतीय कप्तान ने जीत में योगदान देने के लिए विशेष रूप से चेतेश्वर पुजारा, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत की प्रशंसा की. उन्होंने कहा, ‘हमने पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी की थी. श्रेयस और पुजारा ने अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाई. यहां तक कि पंत ने भी अच्छी पारी खेली. मैं वास्तव में गिल और पुजारा को लेकर खुश हूं जिन्होंने मौके का पूरा फायदा उठाकर शतक जड़े.’
शाकिब अल हसन ने बताई हार की वजह
बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने कहा कि पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी थी लेकिन टीम ने पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी नहीं की. भारत के 404 रन के जवाब में बांग्लादेश अपनी पहली पारी में 150 रन पर आउट हो गया था. शाकिब ने कहा, ‘यह बल्लेबाजी के लिए वास्तव में अच्छा विकेट था लेकिन हमने पहली पारी में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. हम पांच-छह महीने बाद खेल रहे थे. यह आदर्श स्थिति नहीं है लेकिन यह कोई बहाना नहीं होना चाहिए.’
पाठकों की पहली पसंद Zeenews.com/Hindi – अब किसी और की ज़रूरत नहीं
[ad_2]
Source link