[ad_1]
हाइलाइट्स
बांग्लादेश की दूसरी पारी 324 रन पर सिमट गई
अक्षर पटेल ने 4, कुलदीप ने 3 विकेट चटकाए
नई दिल्ली. भारतीय टीम ने बांग्लादेश को चटगांव में खेले गए पहले टेस्ट मैच में रविवार को करारी शिकस्त दी. टीम इंडिया के गेंदबाजों ने मेहमान टीम की दूसरी पारी 324 रन पर समेट कर 188 रन की जीत दिलाई. टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन बांग्लादेश को 241 रन की दरकार थी जबकि, भारत को जीत दर्ज करने के लिए 4 विकेट चाहिए थे. बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने एक छोर संभाल टीम की उम्मीदें जिंदा रखी थी लेकिन, मैच के आखिरी दिन बाकी बैटर उनका साथ नहीं दे सके.
पांचवें दिन का खेल शुरू हुआ तो मोहम्मद सिराज ने मेहदी हसन मिराज (13) को उमेश यादव के हाथों लपकवा कर बांग्लादेश को सातवां झटका दिया. 5 ओवर बाद ही कुलदीप यादव ने कप्तान शाकिब को अपनी फिरकी में उलझाकर उनकी गिल्लियां बिखेर दीं. शाकिब ने 84 रन बनाए. कप्तान के जाने के बाद बैटिंग करने आए एबाद हुसैन भी कुलदीप का ज्यादा देर तक सामना नहीं कर सके. चाइनमैन बॉलर ने उन्हें खाता खोले बगैर ही वापस भेज दिया.
यह भी पढ़ें:MS Dhoni को क्रीज की ओर आते हुए देखकर क्यों घबराने लगते हैं Shahrukh Khan… किया खुलासा
चंद मिनटों बाद ही अक्षर पटेल ने तजीमुल इस्लाम (4) का विकेट उखाड़कर टीम इंडिया को जीत दिला दी. भारत ने अपनी पहली पारी में 404 रन बनाए थे. इसके जवाब में बांग्लादेश की पूरी टीम 150 रन पर आउट हो गई थी. टीम इंडिया को पहली पारी में 254 रनों की बढ़त मिली थी. उसके पास मेजबानों को फॉलोऑन खिलाने का मौका था, लेकिन भारतीय कप्तान केएल राहुल ने बैटिंग करने का फैसला किया. भारत ने अपनी दूसरी पारी 258/2 पर घोषित की. भारत की ओर से 2 शतक आए. ओपनर शुभमन गिल ने 110 रन बनाए जबकि, चेतेश्वर पुजारा ने 102 रनों की नाबाद पारी खेली.
स्पिनरों ने किया काम तमाम
मैच की दूसरी पारी में अक्षर पटेल ने 4 जबकि, कुलदीप यादव ने 3 विकेट लिए. मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और रविचंद्रन अश्विन को 1-1 विकेट मिला. पूरे मैच में कुलदीप ने 8 और अक्षर ने 5 विकेट हासिल किए.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Axar patel, India vs Bangladesh, KL Rahul, Kuldeep Yadav, Team india
FIRST PUBLISHED : December 18, 2022, 10:46 IST
[ad_2]
Source link