Home Sports कोच राहुल द्रविड़ पर BCCI लेने वाली है फैसला, मीटिंग के बाद हो सकता है बड़ा ऐलान

कोच राहुल द्रविड़ पर BCCI लेने वाली है फैसला, मीटिंग के बाद हो सकता है बड़ा ऐलान

0
कोच राहुल द्रविड़ पर BCCI लेने वाली है फैसला, मीटिंग के बाद हो सकता है बड़ा ऐलान

[ad_1]

हाइलाइट्स

बीसीसीआई एपेक्स काउंसिल की मीटिंग में फैसला लेने वाली है
बोर्ड अलग अलग फॉर्मेट में अलग कोच के नाम पर विचार कर सकती है

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम का हालिया प्रदर्शन सवालों के घेरे में है. कोच राहुल द्रविड़ के टीम की कमान संभालने के बाद से सीरीज दर सीरीज प्रदर्शन में गिरावट आई है. एशिया कप और ऑस्ट्रेलिया में हुए टी20 विश्व कप में मिली हार ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को बड़ा फैसला लेने पर मजबूर किया है. बीसीसीआई के नए अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने पहले ही साफ कर दिया था कि वो काफी कड़े फैसले लेने वाले हैं.

बीसीसीआई की होने वाली एपेक्स काउंसिल मीटिंग में कुछ बड़े फैसले लिए जाएंगे. मीटिंग में भारतीय क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ की जिम्मेदारियों को लेकर भी चर्चा होनी है. एएनआई की खबर के मुताबिक 21 दिसंबर को बीसीसीआई की एपेक्स काउंसिल मीटिंग में टीम इंडिया के अलग अलग फॉर्मेट में अलग कोच की फार्मूला आजमाने पर चर्चा होने वाली है. टेस्ट में अलग और वनडे के साथ टी20 फॉर्मेट का अलग कोच बनाया जा सकता है.
” isDesktop=”true” id=”5078907″ >

कई दिग्गजों ने अलग-अलग फॉर्मेट में भारतीय टीम के लिए अलग कप्तान और कोच को रखे जाने की वकालत की है. आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 के बाद कोच रवि शास्त्री का कार्यकाल खत्म हुआ था. इसके बाद ही राहुल द्रविड़ ने कमान संभाली थी और अब वह तीनों ही फॉर्मेट में टीम के लिए कोच की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

एपेक्स काउंसिल की बैठक में अलग फॉर्मेट के कोच के साथ ही कप्तान पर भी चर्चा होने की खबर है. रोहित शर्मा की जगह पर हार्दिक पांड्या को टी20 की कप्तानी दी जा सकती है. फिलहाल उनको न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में यह जिम्मेदारी दी गई थी. इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ भी वह टी20 टीम की कप्तानी कर चुके हैं.

Tags: Rahul Dravid, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here