Home Breaking News दिल्ली-NCR में फिर घुट रहा दम: ग्रेटर नोएडा सबसे प्रदूषित तो दिल्ली दूसरे नंबर पर, तीन दिन नहीं बदलेंगे हालात

दिल्ली-NCR में फिर घुट रहा दम: ग्रेटर नोएडा सबसे प्रदूषित तो दिल्ली दूसरे नंबर पर, तीन दिन नहीं बदलेंगे हालात

0
दिल्ली-NCR में फिर घुट रहा दम: ग्रेटर नोएडा सबसे प्रदूषित तो दिल्ली दूसरे नंबर पर, तीन दिन नहीं बदलेंगे हालात

[ad_1]

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा प्रदूषण का स्तर

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा प्रदूषण का स्तर
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

मौसमी दशाएं खराब होने से दिल्ली-एनसीआर की हवा एक पखवाड़े बाद सोमवार को फिर से जहरीली हो गई। ग्रेटर नोएडा और दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 से ऊपर रिकॉर्ड किया गया, जबकि गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद का सूचकांक बेहद खराब से उच्चतम स्तर पर रहा। सफर का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिनों तक हालात में बदलाव के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर की हवा बहुत खराब से गंभीर स्तर के बीच बनी रहेगी। आशंका इस बात की भी है कि दिल्ली-एनसीआर के घने कोहरे के साथ मिलकर प्रदूषक स्मॉग की मोटी चादर बना लें।

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, इस वक्त दिल्ली-एनसीआर का प्रदूषण स्थानीय है। इसकी वजह मौसमी दशाओं का प्रतिकूल होना है। सोमवार को इस इलाके में चलने वाली उत्तर पश्चिमी हवाएं धीमी रही। वहीं, तापमान कम होने से मिक्सिंग हाइट भी नीचे आ गई। इसके साथ वेंटिलेशन इंडेक्स भी औसत से कम रहा। तीनों के मिले-जुले प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषक दूर तक नहीं जा सके। इसी इलाके में थमने से हवा बेहद खराब से गंभीर स्तर में पहुंच गई।

सीपीसीबी के आंकड़े बताते हैं कि सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में सबसे प्रदूषित शहर ग्रेटर नोएडा रहा। इसका सूचकांक 442 दर्ज किया गया। दिल्ली का सूचकांक भी गंभीर स्तर में 410 पर रहा। दूसरी तरफ एनसीआर के दूसरे शहरों का प्रदूषण स्तर 375 से ऊपर रहा। सफर का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिनों तक हालात में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बेहद खराब से गंभीर स्तर की सीमा रेखा पर बना रहेगा। वायु प्रदूषण पर काम करने वाली एजेसियों का कहना है कि इस दौरान दिल्ली-एनसीआर घने कोहरे के दौर से भी गुजर रहा है। लंबे वक्त तक प्रदूषण का स्तर घना रहने से इसके स्मॉग में बदलने की भी आशंका है। इससे हवा दमघोंटू हो जाएगी।

एक पखवाड़े पहले भी हवा हुई थी गंभीर
इससे पहले चार दिसंबर को दिल्ली की हवा की गुणवत्ता गंभीर स्तर में चल गई थी। सूचकांक 407 पर पहुंच गया था। इसके बाद मौसमी दशाओं में सुधार होने से प्रदूषण स्तर में कमी आई थी। 14 दिसंबर को वायु गुणवत्ता सूचकांक 163 तक पहुंचा था। इसके बाद फिर से प्रदूषण का स्तर घना होता गया और सोमवार को सूचकांक 400 से ऊपर चला गया।

इसलिए घना हुआ प्रदूषण
. दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को हवा की चाल छह से आठ किमी प्रति घंटा रही। जबकि प्रदूषकों को दूर ले जाने के लिए इनका 10 किमी प्रति घंटा रहना जरूरी है।
. सुबह के घने कोहरे के बाद दिन में आसमान साफ रहा।
. तापमान गिरने मिक्सिंग हाइट एक किमी तक पहुंच गई। जबकि आम तौर पर इसका पांच किमी होना जरूरी है।
. वेंटिलेशन इंडेक्स मानक 6000 वर्ग मीटर/सेंकेंड की जगह सोमवार 3000 वर्ग मीटर/सेंकेंड ही रहा।
अगले तीन दिन नहीं बदलेंगे हालात
. एक दिन बाद हवा में चाल में मामूली सुधार होने की उम्मीद है। मंगलवार हवाओं की चाल 4-12 किमी प्रति घंटा और बुधवार व बृहस्पतिवार 8-16 किमी प्रति घंटा रहेगी।
. सुबह कोहरा और दिन साफ रहेगा।
. तापमान कम होने से अगले तीन दिनों तक मिक्सिंग हाइट एक किमी ही बनी रहेगी।
. हवा की चाल तेज होने से वेंलिटेशन इंडेक्स में मामूली सुधार होगा। बृहस्पतिवार को यह 5000 वर्ग मीटर/ सेकेंड पर पहुंच जाएगा।
. मौसमी दशाएं खराब होने से इस बीच हवा की गुणवत्ता में खास सुधार नहीं होगा। हवाएं बेहद खराब से गंभीर स्तर के बीच बनी रहेंगी।
एक सप्ताह में यूं खराब हुई दिल्ली आबोहवा

तारीख सूचकांक
19 दिसंबर 410
18  356
17  304
16  223
15 189
14 163

दिल्ली-एनसीआर का एक्यूआई
ग्रेटर नोएडाः 442
दिल्लीः 410
फरीदाबादः 388
गुरुग्रामः 383
नोएडाः 377
गाजियाबादः 373

विस्तार

मौसमी दशाएं खराब होने से दिल्ली-एनसीआर की हवा एक पखवाड़े बाद सोमवार को फिर से जहरीली हो गई। ग्रेटर नोएडा और दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 से ऊपर रिकॉर्ड किया गया, जबकि गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद का सूचकांक बेहद खराब से उच्चतम स्तर पर रहा। सफर का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिनों तक हालात में बदलाव के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर की हवा बहुत खराब से गंभीर स्तर के बीच बनी रहेगी। आशंका इस बात की भी है कि दिल्ली-एनसीआर के घने कोहरे के साथ मिलकर प्रदूषक स्मॉग की मोटी चादर बना लें।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here