Home Breaking News सैमसंग ने एक साथ लॉन्च किए दो किफायती स्मार्टफोन, 50MP कैमरा के साथ मिलेगा इतना कुछ, जानें फीचर्स

सैमसंग ने एक साथ लॉन्च किए दो किफायती स्मार्टफोन, 50MP कैमरा के साथ मिलेगा इतना कुछ, जानें फीचर्स

0
सैमसंग ने एक साथ लॉन्च किए दो किफायती स्मार्टफोन, 50MP कैमरा के साथ मिलेगा इतना कुछ, जानें फीचर्स

[ad_1]

Samsung Galaxy A04 और Galaxy A04e

Samsung Galaxy A04 और Galaxy A04e
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग ने आज यानी 19 दिसंबर को भारत में दो नए किफायती फोन Samsung Galaxy A04 और Galaxy A04e को लॉन्च कर दिया है। दोनों फोन के साथ 8 जीबी तक की वर्चुअल रैम, 4जी कनेक्टिविटी और एंड्रॉयड 12 का सपोर्ट दिया है। सैमसंग गैलेक्सी ए04 के साथ डुअल 50 मेगापिक्सल कैमरा सेटअप का सपोर्ट है, वहीं सैमसंग गैलेक्सी ए04ई के साथ डुअल 13 मेगापिक्सल कैमरा सेटअप दिया गया है। दोनों स्मार्टफोन के साथ 5,000 एमएएच की बैटरी मिलती है। चलिए जानते हैं सैमसंग गैलेक्सी ए04 और गैलेक्सी ए04ई की कीमत और फीचर्स के बारे में…

सैमसंग गैलेक्सी ए04 को ग्रीन, कॉपर और ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसके 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,999 रुपये है, जबकि फोन के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 11,999 रुपये रखी गई है। सैमसंग गैलेक्सी ए04ई को लाइट ब्लू और कॉपर कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। फोन तीन स्टोरेज ऑप्शन में आता है। सैमसंग गैलेक्सी ए04ई के 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 9,299 रुपये, 3 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 9,999 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 11,499 रुपये रखी गई है। फोन को 20 दिसंबर से कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा। 

सैमसंग गैलेक्सी ए 04 के साथ 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले का सपोर्ट है। फोन में MediaTek Helio P35 प्रोसेसर और 8 जीबी तक की वर्चुअल रैम सपोर्ट मिलता है। फोन के साथ हाई सिक्योरिटी के लिए फेस रिकग्निशन और फास्ट डिवाइस अनलॉक सपोर्ट दिया गया है।  डुअल 50 मेगापिक्सल कैमरा सेटअप का सपोर्ट मिलता है। सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन के साथ 5,000 एमएएच की बैटरी और टाइप-सी की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। 

सैमसंग गैलेक्सी ए04ई के साथ भी 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले का सपोर्ट है। गैलेक्सी ए04ई  के साथ MediaTek Helio P35 प्रोसेसर और 8 जीबी तक की वर्चुअल रैम सपोर्ट मिलता है। फोन में डुअल 13 मेगापिक्सल कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में सिक्योरिटी के लिए फेस रिकग्निशन और फास्ट डिवाइस अनलॉक का सपोर्ट मिलता है। इस फोन के साथ भी 5,000 एमएएच की बैटरी और टाइप-सी की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि फोन में AI पावर मैनेजमेंट सिस्टम दिया गया है, जिससे फोन में 3 दिनों की लंबी बैटरी लाइफ मिलेगी। 

विस्तार

स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग ने आज यानी 19 दिसंबर को भारत में दो नए किफायती फोन Samsung Galaxy A04 और Galaxy A04e को लॉन्च कर दिया है। दोनों फोन के साथ 8 जीबी तक की वर्चुअल रैम, 4जी कनेक्टिविटी और एंड्रॉयड 12 का सपोर्ट दिया है। सैमसंग गैलेक्सी ए04 के साथ डुअल 50 मेगापिक्सल कैमरा सेटअप का सपोर्ट है, वहीं सैमसंग गैलेक्सी ए04ई के साथ डुअल 13 मेगापिक्सल कैमरा सेटअप दिया गया है। दोनों स्मार्टफोन के साथ 5,000 एमएएच की बैटरी मिलती है। चलिए जानते हैं सैमसंग गैलेक्सी ए04 और गैलेक्सी ए04ई की कीमत और फीचर्स के बारे में…



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here