Home Breaking News हेलीकॉप्टर से कूद टॉम क्रूज ने किया हैरतअंगेज स्टंट, दिल थामकर देखिएगा यह वीडियो

हेलीकॉप्टर से कूद टॉम क्रूज ने किया हैरतअंगेज स्टंट, दिल थामकर देखिएगा यह वीडियो

0
हेलीकॉप्टर से कूद टॉम क्रूज ने किया हैरतअंगेज स्टंट, दिल थामकर देखिएगा यह वीडियो

[ad_1]

हॉलीवुड में अपने अपनी बेहतरीन फिल्म च्वॉइस और शानदार अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता टॉम क्रूज के फैंस पूरी दुनिया में फैले हैं। हॉलीवुड के यह 60 वर्षिय अभिनेता अपनी बेहतरीन अदाकारी के साथ ही फिल्मों में किए जाने वाले अपने हैरतअंगेज स्टंट्स के लिए भी मशहूर हैं। अपने करियर में एक से बढ़कर एक एक्शन फिल्में देने वाले टॉम क्रूज के नाम एक ऐसी फिल्म है, जिसकी दीवानगी उसका नाम आते ही दर्शकों के चेहरे पर झलकती है। हम बात कर रहे हैं अभिनेता के करियर की सुनहरे अक्षरों से लिखी फिल्म सीरीज ‘मिशन इम्पॉसिबल’ की। यह एक ऐसी फिल्म सीरीज है, जिसमें अभिनेता ने अपने एक्शन स्किल्स को बढ़िया तरीके से प्रदर्शित किया है। इसकी एक झलक हाल ही में अभिनेता ने इस सीरीज की आगामी फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल 7’ की शूटिंग के दौरान का वीडियो साझा करके दिया है।    

टॉम क्रूज एक बार फिर अपनी मशहूर फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल 7’ की शूटिंग के दौरान का एक वीडियो साझा करके सुर्खियों में आ गए हैं। इस वीडियो में अभिनेता एक बार फिर अपना जबरदस्त एक्शन अवतार दर्शकों को दिखा रहे हैं, जिसे देख सभी लोग टॉम की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। ट्विटर पर साझा किए गए इस वीडियो में टॉम क्रूज खतरनाक और हैरतअंगेज हेलीकॉप्टर स्टंट करते दिख रहे हैं। अभिनेता ने प्लेन से कूदकर यह स्टंट करके अपने दुनियाभर में फैले लाखों-करोड़ों फैंस को थैंक यू भी कहा है। 

Pathaan Controvarsy: SRK का नाम शेखर राधा कृष्ण होता तो? जानें शाहरुख खान ने क्या दिया था जवाब
साल 2022 में अपने फैंस को ‘टॉप गन मेवरिक’ जैसी बेहतरीन एक्शन थ्रिलर फिल्म का तोहफा देने वाले टॉम क्रूज ने वर्ष के अंत में लोगों को इस वीडियो के जरिए एक और तोहफा दिया है। शेयर की गई इस वीडियो में साल 2023 में रिलीज होने वाली अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक ‘मिशन इम्पॉसिबल 7’ का शूटिंग सीक्वेंस साझा किया है, जिसमें अभिनेता ने फैंस को छुट्टियों के लिए भी विश किया है। अभिनेता का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। तकरीबन साढे नौ मिनट के इस वीडियो में टॉम क्रूज कई हैरतअंगेज एक्शन स्टंट्स परफॉर्म करते दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें टॉम क्रूज इन दिनों ‘मिशन इम्पॉसिबल–डेड रैकोनिंग’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।   

Bhola Motion Poster: ‘इस कलयुग में आ रहा है भोला…’, जबरदस्त है अजय देवगन की ‘भोला’ का मोशन पोस्टर

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here