[ad_1]
आहार विशेषज्ञ कहते हैं, भले ही आप डायबिटिक हैं, पर कार्बोहाइड्रेट आपके दुश्मन नहीं हैं। जब भी ‘कार्बोहाइड्रेट’ के बारे में बात की जाती है तो ज्यादातर लोगों के दिमाग में सिर्फ चीनी, चावल और आलू ही आता है, पर और भी कई विकल्प हैं जिन्हें हेल्दी कार्ब्स की श्रेणी में रखा जाता है, ये संपूर्ण शरीर के लिए न सिर्फ जरूरी होते हैं साथ ही इससे शरीर को कई प्रकार के लाभ भी हो सकते हैं।
आइए ऐसे ही हेल्दी कार्ब्स के बारे में जानते हैं जिनका सेवन डायबिटीज रोगी भी कर सकते हैं।
आहार विशेषज्ञ प्रतिमा सिंह बताती हैं, “कार्बोहाइड्रेट हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं, लेकिन सभी कार्बोहाइड्रेट एक जैसे नहीं होते हैं। मधुमेह वाले लोगों को आमतौर पर कार्बोहाइड्रेट वाली चीजों से परहेज करने की सलाह दी जाती है क्योंकि इससे ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने का खतरा रहता है। ऐसे में आहार में स्वस्थ कार्बोहाइड्रेट वाली चीजों को शामिल किया जा सकता है।
कुछ तरह के आहार में न सिर्फ हेल्दी कार्बोहाइड्रेट होता है साथ ही ये फाइबर जैसे आवश्यक पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं। आहार में इन चीजों को शामिल करके विशेष लाभ पाया जा सकता है।
दूध और अन्य डेयरी उत्पादों में लैक्टोज जैसे तत्व होते हैं जो कार्बोहाइड्रेट के रूप में शरीर को आवश्यक उर्जा प्रदान करते हैं और इससे ब्लड शुगर बढ़ने का भी खतरा नहीं होता है। डेयरी उत्पाद प्रोटीन और कैल्शियम भी प्रदान करते हैं। हार्वर्ड टी.एच. के अनुसार इन उत्पादों में पाया जाने वाला प्रोटीन शक्ति प्रदान करता है और मांसपेशियों-मेटाबॉलिज्म स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। डायबिटीज में भी डेयरी उत्पादों का सेवन किया जा सकता है।
बीन्स और राजमा भी हेल्दी कार्बोहाइड्रेट का स्रोत हैं जिसका डायबिटीज में सेवन किया जा सकता है। अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन में मार्च 2016 में प्रकाशित एक मेटा-विश्लेषण में पाया गया कि जिन लोगों ने अपने आहार में दालों (जिसमें बीन्स शामिल हैं) को शामिल किया, उन लोगों में वजन बढ़ने की समस्या का जोखिम कम पाया गया। इन चीजों से ब्लड शुगर भी नहीं बढ़ता है।
डायबिटीज रोगियों को आहार में मौसमी फलों को शामिल करने की सलाह दी जाती है, इनमें शरीर के लिए आवश्यक अन्य पोषक तत्वों के साथ हेल्दी कार्बोहाइड्रेट भी होता है जिससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा प्राप्त होती रहती है। स्वाभाविक रूप से फलों में विटामिन और रोग से लड़ने वाले एंटीऑक्सिडेंट के साथ-साथ फाइबर की पर्याप्त मात्रा होती है, जो संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं।
————-
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
[ad_2]
Source link