[ad_1]

अर्जेंटीना में जश्न के दौरान बड़ा हादसा टल गया
– फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
विस्तार
फीफा विश्व कप 2022 अपने नाम करने के बाद अर्जेंटीना की टीम अपने देश लौट चुकी है। यहां टीम के खिलाड़ी सभी देशवासियों और फुटबॉल फैंस के साथ 36 साल बाद मिली जीत का जश्न मना रहे हैं। इस दौरान अर्जेंटीना की टीम बस में ट्रॉफी लेकर फैंस के साथ रैली में शामिल हुई थी। इस रैली के दौरान बड़ा हादसा टल गया और मेसी सहित पांच खिलाड़ी बाल बाल बच गए।
Messi and his teammates had a close miss here 😳 pic.twitter.com/nQtNwE9Cpc
— ESPN FC (@ESPNFC) December 20, 2022
कैसे टला हादसा?
अर्जेंटीना के सभी खिलाड़ी ट्रॉफी के साथ एक बस में सवार होकर रैली में शामिल हुए थे। फैंस के साथ अर्जेंटीना की टीम शहर में घूम रही थी। मेसी सहित पांच खिलाड़ी ट्रॉफी लेकर बस की छत में बैठे हुए थे। तभी एक बिजली का तार इन खिलाड़ियों के सामने आ गया। शुरुआत में किसी की नजर इस पर नहीं पड़ी, लेकिन सही समय पर एक खिलाड़ी ने देख लिया और सभी को सतर्क किया। ऐन वक्त पर सभी खिलाड़ी झुक गए और बस बिजली के तार के नीचे से गुजर गई। इस तार से खिलाड़ियों को करंट लगने का खतरा नहीं था, लेकिन तार से टकराने पर ये खिलाड़ी बस से नीचे गिर सकते थे और बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
🔸Rodrigo De Paul, Leo Messi, Di Maria, Otamendi, Paredes and the world cup were inches away from falling off the bus due to the overhead cables.
🔸Luckily, they ducked in time and only Leandro Paredes’ cap fell. pic.twitter.com/oznM488rx2
— infosfcb (@infosfcb) December 20, 2022
[ad_2]
Source link