[ad_1]
11:34 AM, 19-Dec-2022
चीन के मुद्दे पर राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
चीन के मुद्दे पर विपक्ष दल के नेताओं ने आज कार्यवाही शुरू होते ही राज्यसभा में हंगामा शुरू कर दिया और वॉकआउट कर गए। इस दौरान कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि सरकार चर्चा से भाग रही है।
10:53 AM, 19-Dec-2022
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज राज्यसभा में विनियोग विधेयक (नंबर 4 और 5)पेश करेंगी
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को विनियोग (नंबर 4 और 5) बिल, 2022 को राज्यसभा में विचार के लिए और लोकसभा में वापस लाने के लिए पेश करेंगी । विनियोग (संख्या 5) विधेयक, 2022, वित्तीय वर्ष 2022-2023 की सेवाओं के लिए भारत की संचित निधि से और कुछ अतिरिक्त राशियों के भुगतान और विनियोग को अधिकृत करता है। विनियोग (संख्या 4) विधेयक, 2022, 31 मार्च, 2020 को समाप्त वित्तीय वर्ष के दौरान कुछ सेवाओं पर खर्च की गई राशि को पूरा करने के लिए भारत की संचित निधि से धन के विनियोग के प्राधिकरण के लिए प्रदान करना है। उन सेवाओं के लिए दी गई राशि और उस वर्ष के लिए, जैसा कि लोकसभा द्वारा पारित किया गया है।
10:39 AM, 19-Dec-2022
चीन के मुद्दे पर कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया
चीन के साथ सीमा की स्थिति पर चर्चा के लिए कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया।
10:38 AM, 19-Dec-2022
चीन के मुद्दे पर कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया
कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने चीन के साथ सीमा की स्थिति पर चर्चा के लिए राज्यसभा में नियम 267 के तहत सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया।
10:29 AM, 19-Dec-2022
बहु राज्य सहकारी समिति संशोधन बिल पर घमासान के आसार
तवांग में भारत-चीन सेना के बीच हुई झड़प और बहु राज्य सहकारी समिति संशोधन बिल पर सरकार और विपक्ष के बीच नए सिरे से जंग छिड़ने के आसार हैं।
10:27 AM, 19-Dec-2022
बिहार को “विशेष दर्जा” की मांग को लेकर राज्यसभा में नोटिस
बिहार को “विशेष दर्जा” की मांग को लेकर आरजेडी सांसद मनोज झा ने राज्यसभा में नोटिस दिया है।
10:15 AM, 19-Dec-2022
Parliament Live: चीन के मुद्दे पर राज्यसभा में जोरदार हंगामा, कांग्रेस सहित विपक्ष का वॉकआउट
संसद के शीतकालीन सत्र का आज 8वां कार्य दिवस है। आज बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने के लिए राज्यसभा सांसद मनोज झा ने नोटिस दिया है। इसके अलावा तवांग में भारत-चीन सेना के बीच हुई झड़प और बहु राज्य सहकारी समिति संशोधन बिल पर सरकार और विपक्ष के बीच नए सिरे से जंग छिड़ने के आसार हैं। संसद से जुड़े अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ…
[ad_2]
Source link