[ad_1]

एलन मस्क।
– फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
विस्तार
ट्विटर पर बड़े नीतिगत बदलावों के कारण एलन मस्क लगातार आलोचना का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में उन्होंने ट्विटर प्रमुख के पद से पीछे हटने का फैसला किया है। उन्होंने इस फैसले के बारे में ट्विटर यूजर्स की राय मांगी है। मस्क ने ट्वीट कर लोगों से पूछा है कि क्या उन्हें ट्विटर प्रमुख के पद से पीछे हटना चाहिए। इसको लेकर उन्होंने एक ट्विटर पोल भी आयोजित किया है। पोल खत्म होने पर 1.75 करोड़ यूजर्स की प्रतिक्रिया आई है, जिनमें से अधिकतर यूजर्स चाहते हैं कि मस्क ट्विटर प्रमुख का पद छोड़ दें।
बता दें कि मस्क ने पोल के साथ कहा था कि वह ट्विटर पोल के परिणाम का पालन करेंगे। पोल खत्म होने तक इसमें 17,502,391 वोट किए गए हैं। पोल पर 57.5 फीसदी यूजर्स ने पद छोड़ने के पक्ष में वोट किया है, जबकि 42.5 फीसदी यूजर्स नहीं चाहते कि मस्क ट्विटर प्रमुख का पद छोड़ें। अब यह देखना रोमांचक होगा कि क्या वाकई पोल के रिजल्ट के बाद एलन मस्क ट्विटर प्रमुख के पद से पीछे हटने का फैसला करते हैं!
1.75 करोड़ यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
मस्क द्वारा किए गए पोल पर 17,502,391 वोट किए गए, जिनमें से 57.5 फीसदी यूजर्स ने मस्क के पद छोड़ने के पक्ष में वोट किया है।
Should I step down as head of Twitter? I will abide by the results of this poll.
— Elon Musk (@elonmusk) December 18, 2022
मस्क ने लोगों को किया सावधान
इस पोल को आयोजित करने के कुछ घंटे बाद ही मस्क ने लोगों को आगाह भी किया। दरअसल, पोल मस्क को सीईओ पद से हटाने की तरफ आगे बढ़ रहा है। ऐसे में मस्क ने एक ट्वीट कर कहा है कि “जैसा कहा जा रहा है, सावधान रहें आप क्या चाहते हैं, आप इसे प्राप्त भी कर सकते हैं।”
लगातार आलोचना का शिकार हो रहे मस्क
एलन मस्क ने अक्तूबर में ट्विटर का कार्यभार संभाला था। इसके बाद से वे अपने फैसलों को लेकर लगातार आलोचना का शिकार हो रहे हैं। शुक्रवार को यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मस्क द्वारा ट्विटर से कुछ पत्रकारों के अकाउंट सस्पेंड करने की आलोचना की थी। इसे उन्होंने अभिव्यक्ति की आजादी की दृष्टि से खतरनाक मिसाल बताया था। हालांकि, मस्क ने कड़ी आलोचना के चंद घंटों बाद ही यह फैसला वापस लेकर पत्रकारों के अकाउंट बहाल कर दिए थे। कुछ माह पूर्व ही मस्क ने ट्विटर का अधिग्रहण किया है। इसके बाद से वे और ट्विटर लगातार खबरों में हैं।
[ad_2]
Source link