Home World Vladimir Putin: बेशुमार दौलत के मालिक हैं पुतिन, सैलरी, लाइफस्टाइल को जान हैरान रह जाएंगे आप

Vladimir Putin: बेशुमार दौलत के मालिक हैं पुतिन, सैलरी, लाइफस्टाइल को जान हैरान रह जाएंगे आप

0
Vladimir Putin: बेशुमार दौलत के मालिक हैं पुतिन, सैलरी, लाइफस्टाइल को जान हैरान रह जाएंगे आप

[ad_1]

Putin Net Worth: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूं तो हमेशा ही सुर्खियों में रहते हैं लेकिन पिछले करीब एक वर्ष से वह अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक विमर्श के केंद्र में आ गए हैं. 24 फरवरी को रूसी सेना ने यूक्रेन पर हमला बोल दिया इसके बाद से पुतिन लगातार खबरों में बने हुए हैं. कई जानकार मानते हैं कि रूस यूक्रेन युद्ध किसी बड़े वैश्विक संकट का रूप ले सकता है. अमेरिका और उसके समर्थक पश्चिमी देशों ने रूस पर तरह-तरह के प्रतिबंध लगाए हैं लेकिन पुतिन पर इन सबका कोई असर होता नहीं दिख रहा है. युद्ध के बाद पुतिन के निजी जीवन से संबंधित तरह-तरह की खबरें अरंतरराष्ट्रीय मीडिया में आती रही हैं जो अक्सर उनके स्वास्थ्य, दौलत और दैनिक जीवन से जुड़ी रही हैं. आज हम आपको पुतिन की संपत्ति के बारे में बताएंगे.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पुतिन बेशुमार दौलत के मालिक है. ब्रिटिश न्यूज वेबसाइट मिरर में छपी खबर के अनुसार, पुतिन के पास हजारों करोड़ रुपये की संपत्ति है.

आलीशान महल
पुतिन का एक आलीशान महल है जिसे ‘Putin’s Palace’ जाना जाता है. इसकी कीमत 74 अरब रुपये बताई जाती है. रूस के काला सागर तट पर बने इस पुल में कई लग्जरी सुविधाएं हैं.

बताया जाता है कि महल के अंदर एक वाइन सेलर, एक थिएटर और पोल डांसिंग के लिए क्लब जैसी सुविधाएं हैं. साथ ही संगमरमर से बना एक स्विमिंग पूल है. स्विमिंग पूल को ग्रीक देवताओं की मूर्तियों से सजाया गया.

अकूत संपत्ति के मालिक पुतिन
पुतिन के पास कई आलीशान सुपरयॉच हैं. सबसे आलीशान सुपरयॉच का नाम ‘ग्रेसफुल (Graceful)’ है. इसकी कीमत 750 करोड़ रुपये बताई जाती है.

बताया जाता है कि पुतिन के पास 19 घर हैं, 43 विमान, 15 हेलीकॉप्टर, 700 कारें और 3 करोड़ रुपये तक की दर्जनों महंगी घड़ियों का क्लेशन है. वो विदेशी पालतू जानवरों के रखने के भी शौकीन हैं.

पुतिन को ‘फ्लाइंग क्रेमलिन’  की कीमत 3 हजार करोड़ रुपये बताई जाती है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस विमान में सोने से बना टॉयलेट लगा हुआ है, जो अकेले 35 लाख रुपये से ज्यादा का है. इसमें जिम, बार, 3 बेडरूम भी हैं.

वेबसाइट caknowledge के हिसाब से अभी पुतिन की सालाना सैलरी 1.40 लाख डॉलर यानी करीब 1.05 करोड़ रुपये है. यह वेबसाइट  लोकप्रिय हस्तियों के नेटवर्थ पर नजर रखती है.

पाठकों की पहली पसंद Zeenews.com/Hindiअब किसी और की जरूरत नहीं

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here