Home Breaking News अवॉर्ड की बारिश के बाद RRR को एक और सफलता, 50 बेस्ट फिल्मों की लिस्ट में टॉम क्रूज को भी पछाड़ा

अवॉर्ड की बारिश के बाद RRR को एक और सफलता, 50 बेस्ट फिल्मों की लिस्ट में टॉम क्रूज को भी पछाड़ा

0
अवॉर्ड की बारिश के बाद RRR को एक और सफलता, 50 बेस्ट फिल्मों की लिस्ट में टॉम क्रूज को भी पछाड़ा

[ad_1]

एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ आए दिन अपनी सफलता का नया इतिहास लिख रही है। एक तरफ जहां इस फिल्म ने कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं। वहीं, अब इसकी गिनती इस साल की बेहतरीन फिल्मों में भी हो रही है। दरअसल, जूनियर एनटीआर और राम चरण स्टारर ‘आरआरआर’ ने अब साल की बेहतरीन फिल्मों की ग्लोबल सूची में अपना नाम दर्ज कराया है। इस लिस्ट में ‘आरआरआर’ ने टॉम क्रूज की ‘टॉप गन: मेवरिक’ को पीछे छोड़ दिया।

टॉप 10 में ‘आरआरआर’

ब्रिटिश फिल्म इंस्टिट्यूट की साइट एंड साउंड मैग्जीन ने फिल्म ‘आरआरआर’ को 2022 की 50 सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में शामिल किया है। एसएस राजामौली की इस ऐतिहासिक कहानी ने इस लिस्ट में नौवां स्थान प्राप्त किया। वहीं टॉम क्रूज की ‘टॉप गन: मेवरिक’ को इस लिस्ट में 38वां स्थान मिला है। इस लिस्ट में शौनक सेन की डॉक्यूमेंट्री ‘ऑल दैट ब्रीड्स’ भी शामिल है। ‘ऑल दैट ब्रीड्स’ ने 32वां स्थान प्राप्त किया है।

Kangana Ranaut: संसद में ‘इमरजेंसी’ की शूटिंग के लिए कंगना को नहीं मिली हरी झंडी, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here