Home Sports बाबर आजम ने 25 कप्तानों की कमाई शोहरत पर लगाया बट्‌टा, 67 साल की मेहनत पर 20 दिन में फेरा पानी

बाबर आजम ने 25 कप्तानों की कमाई शोहरत पर लगाया बट्‌टा, 67 साल की मेहनत पर 20 दिन में फेरा पानी

0
बाबर आजम ने 25 कप्तानों की कमाई शोहरत पर लगाया बट्‌टा, 67 साल की मेहनत पर 20 दिन में फेरा पानी

[ad_1]

नई दिल्ली. बाबर आजम (Babar Azam) ने साल 2022 में बल्ले से टेस्ट में बेहतरीन खेल दिखाया. लेकिन बतौर कप्तान वे अपने रिकॉर्ड को याद करना नहीं चाहेंगे. इंग्लैंड ने मंगलवार को पाकिस्तान को तीसरे टेस्ट में (PAK vs ENG) 8 विकेट से हराया. इस तरह से बेन स्टोक्स (Ben Stokes) की अगुआई में इंग्लिश टीम ने सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया. इंग्लैंड ने पहली बार पाकिस्तान में यह कारनामा किया. इतना ही नहीं पाकिस्तान को घर में पहली बार लगातार 4 टेस्ट हारने के अलावा क्लीन स्वीप से हार भी मिली. इससे पहले उसे ऑस्ट्रेलिया से भी अंतिम टेस्ट में हार मिली थी. इस तरह बाबर आजम ने एक खराब रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

पाकिस्तान की टीम घर में 1955 से टेस्ट क्रिकेट खेल रही है. इस दौरान बाबर आजम सहित 26 खिलाड़ी बतौर कप्तान उतर चुके हैं. लेकिन किसी भी कप्तान के खिलाफ 2 या उससे अधिक मैच की टेस्ट सीरीज में व्हाइट वॉश नहीं हुआ था. इस तरह से बाबर आजम पिछले 25 कप्तानों के व्हाइट वॉश नहीं होने के शर्मनाक रिकॉर्ड को बरकरार नहीं रख सके. पहला टेस्ट 1 दिसंबर से शुरू हुआ था और 20 दिसंबर को उसने सीरीज गंवा दी. यानी 20 दिन में टीम ने घर में 67 साल का खराब रिकॉर्ड बना दिया है.  इंग्लैंड ने तीसरा टेस्ट 8 विकेट से जीता. उसे 167 रन का लक्ष्य मिला था.

ब्रुक को मिला दोहरा इनाम
111 रन की शतकीय पारी खेलने वाले हैरी ब्रुक को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला. उन्होंने सीरीज में 468 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार भी उन्हें ही मिला. पाकिस्तान ने पहली पारी में 304 जबकि दूसरी पारी में 216 रन बनाए थे. इंग्लैंड ने पहली पारी में 354 रन बनाकर 50 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की थी. इंटरनेशनल डेब्यू कर रहे लेग स्पिनर रेहान अहमद ने मैच में 7 विकेट लिए.

पाकिस्तान 800 रन बनाकर भी हारा
सीरीज का पहला मुकाबला रावलपिंडी में खेला गया था. यह मैच इंग्लैंड ने अंतिम दिन 74 रन से जीता था. पाकिस्तान ने पहली पारी में 579 जबकि दूसरी पारी में 268 रन बनाए थे. यानी उसे 800 से अधिक रन बनाने के बाद भी हार मिली थी. हालांकि आईसीसी ने इस पिच को खराब माना था और डिमेरिट प्वाइंट दिए थे. मुल्तान में खेले गए दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करने में फेल रहे थे. पहली पारी में टीम ने 202 जबकि दूसरी पारी में 328 रन बनाए थे. इंग्लैंड ने यह मैच रोमांचक अंदाज में 26 रन से जीता था.

बेन स्टोक्स ने ऐसा क्या बदला? 10 महीने में इंग्लैंड ने पाकिस्तान और भारत सहित 4 टीमों का किया सफाया

बाबर आजम के बतौर कप्तान घरेलू रिकॉर्ड की बात करें, तो यह खराब है. वे 8 में से सिर्फ 2 ही टेस्ट जीत सके हैं. यानी 25 फीसदी. 4 में उन्हें हार मिली है, जबकि 2 मुकाबले ड्रॉ रहे. बतौर कप्तान जावेद मियांदाद ने घर में सबसे अधिक 10 टेस्ट जीते हैं.

Tags: Babar Azam, Ben stokes, England, Pakistan, Pakistan vs England

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here