[ad_1]
हाइलाइट्स
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है साउथ अफ्रीका की टीम
पहले टेस्ट मैच में मेहमान टीम को मिली थी हार
कगिसो रबाडा ने जाहिर की नाराजगी
नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका की टीम तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया में है. ब्रिसबेन के गाबा मैदान की तेज पिच पर कंगारूओं ने महज दो दिन में साउथ अफ्रीका को छह विकेट से शिकस्त देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. मैच में साउथ अफ्रीका के बैटर तो नाकाम रहे लेकिन, उनके गेंदबाजों ने मेजबान टीम का सख्त इम्तिहान लिया. खासतौर से कगिसो रबाडा ने. रबाडा ने पहली पारी में चार और दूसरी पारी में भी इतने ही विकेट लिए. पूरे मैच में ऑस्ट्रेलिया के 16 विकेट गिरे, जिसमें से आधे रबाड़ा के नाम रहे. कगिसो ने अब एक मसले पर सख्त नाराजगी जाहिर की है.
दरअसल, दुनिया के शानदार तेज गेंदबाजों में शुमार रबाडा भी उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं जो मौजूदा वक्त में हद से ज्यादा क्रिकेट खेले जाने की बात कर रहे हैं. क्रिकेट डॉट काम एयू से बात करते हुए रबाडा ने कहा, मैं क्रिकेट से प्यार करता हूं और हमेशा खेलते हुए इसका आनंद लेना चाहता हूं, लेकिन मैं झूठ भी नहीं बोलूंगा. आज हम जितना क्रिकेट खेल रहे हैं यह कभी-कभी बेहद कठिन हो जाता है. आखिरकार हम इंसान है. अंदाजा लगाइए कि जितने मैच आपके पास हैं क्या आप उन सभी को खेलने लिए तैयार हैं?
डिकॉक और स्टोक्स कर चुके हैं किनारा:
क्रिकेट जगत में पिछले कुछ समय से इस बात को लेकर लगातार चर्चा हो रही है कि इतना ज्यादा क्रिकेट क्यों खेला जा रहा है? कुछ अरसा पहले साउथ अफ्रीका के ही विकेटकीपर बैटर क्विंटन डिकॉक ने क्रिकेट के बिजी शेड्यूल के कारण महज 28 साल की उम्र में टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले लिया. इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान और ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने भी कहा था कि खिलाड़ी कोई मशीन नहीं है कि उनका लगातार इस्तेमाल किया जाए. क्रिकेट के बिजी शेड्यूल की वजह से ही स्टोक्स ने वनडे क्रिकेट को अलविदा कह दिया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ben stokes, Cricket South Africa, Kagiso rabada, Quinton de Kock
FIRST PUBLISHED : December 20, 2022, 11:23 IST
[ad_2]
Source link